फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   project

एलजी ने आठ जिलों में 49 बिजली प्रोजेक्ट लोकार्पित किए

विज्ञापन
project
जम्मू। उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने सोमवार को प्रदेश के आठ जिलों में 49 बिजली परियोजनाएं लोगों को समर्पित कीं। इसके अलावा 7 नए सब स्टेशनों की आधारशिला रखी। इन पर 98 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन सब स्टेशनों के पूरा होने के बाद 250 मैगावाट बिजली क्षमता बढ़ जाएगी। बिजली वितरण में सुधार होने से 30 हजार उपभोक्ताओं, 300 उद्योगों और 200 होटलों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पटनीटॉप में अंडरग्राउंड केबल बिछाने का काम पूरा हो चुका है। सोमवार को उपराज्यपाल ने इसका भी लोकार्पण किया। इस परियोजना का फायदा ये होगा कि बर्फबारी में भी बिजली नहीं जाएगी। केबल अंडरग्राउंड होने से बर्फबारी का इस पर कोई असर नहीं होगा। अभी तक बर्फबारी में बिजली कट की काफी समस्या रहती थी।
विज्ञापन

इसके अलावा उपराज्यपाल ने 10 मैगावाट के 10 ट्रांसफार्मर भी लोगों को समपिर्त किए। इससे जम्मू, कठुआ और रियासी के लोगों को लाभ होगा। ये ट्रांसफार्मर कर्थोली, ग्रेटर कैलाश, बाड़ी ब्राह्मणा, सिद्दड़ा, सुंदरपुर, नया सचिवालय, सुहागपुर, ज्यौड़ियां, मढीन और कड़ा में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed