फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Progressive Cricket Club and Jandial Group XI won the matches

Jammu News: प्रोग्रेसिव क्रिकेट क्लब और जंडियाल ग्रुप इलेवन ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
Progressive Cricket Club and Jandial Group XI won the matches
एंटी ड्रग्स वेटरंस क्रिकेट लीग के एमए स्टेडियम में खेले गए दो मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।

जम्मू। एंटी ड्रग्स वेटरंस क्रिकेट लीग प्रतियोगिता जारी है। मंगलवार को दो मुकाबले एमए स्टेडियम में खेले गए। इनमें प्रोग्रेसिव क्रिकेट क्लब और जंडियाल ग्रुप इलेवन ने जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।
पहला मुकाबला प्रोग्रेसिव क्रिकेट क्लब और एलीट इलेवन क्लब के बीच खेला गया। प्रोग्रेसिव क्रिकेट क्लब ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 158 रन बनाए। प्रोग्रेसिव क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज राजेश खत्री ने 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और अभिषेक ने 33 रन की पारी खेलकर एलीट इलेवन क्लब को 159 रन का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

एलीट इलेवन क्लब के गेंदबाज वरिंदर और सचिन सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एलीट इलेवन क्लब ने 17.4 ओवर में 10 विकेट पर 85 रन ही बनाए और 73 रन से मुकाबला हारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में एवरशाइन क्रिकेट क्लब सतवारी ने टास जीतकर 20 ओवर में पांच विकेट पर 123 रन बनाए। एवरशाइन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज विजय डोगरा ने 49 रन की पारी खेलकर जंडियाल ग्रुप इलेवन को 124 रन का लक्ष्य दिया। जंडियाल ग्रुप इलेवन के गेंदबाज कपिल सिंह ने दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए जंडियाल ग्रुप इलेवन ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 124 रन बनाकर पांच विकेट से मुकाबला जीता। जंडियाल ग्रुप इलेवन के बल्लेबाज शशि कुमार ने 42 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को मुकाबला जीताया। एवरशाइन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज रविंदर सिंह ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed