{"_id":"66f9d446aede63b558089214","slug":"programme-organised-on-cyber-crime-jammu-news-c-10-jam1008-452828-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: साइबर अपराध पर मंथन, न्यायिक और जांच अधिकारियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: साइबर अपराध पर मंथन, न्यायिक और जांच अधिकारियों को किया जागरूक
दो दिवसीय विशेष अभिविन्यास कार्यक्रम में बोलते अधिवक्ता निशीथ दीक्षित: स्रोत सूचना विभाग
Link Copied
जम्मू। मेडिकल फोरेंसिक और ट्रायल में मेडिको-लीगल पहलू साइबर अपराध और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के विभिन्न आयाम पर दो दिवसीय विशेष अभिविन्यास कार्यक्रम न्यायिक अकादमी जानीपुर में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
इसका आयोजन जिला न्यायपालिका के न्यायाधीशों, पब्लिक प्रॉसीक्यूटर (पीपी), अतिरिक्त पीपी, सहायक पीपी और जम्मू प्रांत के जांच अधिकारियों के लिए आयोजित किया गया था। दिल्ली के अधिवक्ता निशीथ दीक्षित ने अंतिम दिन साइबर अपराधों की अवधारणा का विस्तृत अवलोकन किया और न्यायाधीशों, जांच अधिकारियों और अभियोजकों के लिए चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे तकनीक आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे हैकिंग, पहचान की चोरी, साइबर धोखाधड़ी और बाल पोर्नोग्राफी, जनोफोबिया और नस्लवाद जैसे सामग्री-संबंधी अपराध सहित साइबर अपराध भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 आईपीसी, बीएनएस के प्रावधानों के साथ इन अपराधों से निपटने के लिए कानूनी ढांचा प्रदान करता है। आईटी अधिनियम पर विभिन्न ऐतिहासिक निर्णयों पर भी वास्तविक जीवन के अनुभवों को साझा किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।