{"_id":"66eb84cf3ad9ae0cce009058","slug":"programme-organised-in-cluster-university-jammu-news-c-10-jam1008-444693-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: क्लस्टर विवि में अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: क्लस्टर विवि में अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन
जम्मू। क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू के छात्र कल्याण विभाग ने अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम कुलपति प्रोफेसर बेचन लाल के संरक्षण में आयोजित किया।
ये आयोजन कला संकाय की डीन डॉ. मोनिका शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान उन्होंने ओजोन परत की सुरक्षा के महत्वपूर्ण महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ.मोनिका शर्मा ने कहा कि ओजोन परत हमारे ग्रह को हानिकारक पराबैंगनी विकिरण से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके संरक्षण को सुनिश्चित करने में सामूहिक जिम्मेदारी लेनी होगी।
कार्यक्रम में जम्मू विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान के विशेषज्ञ डॉ. राकेश अत्री ने ओजोन परत के क्षरण के विषय पर बात की। मानवीय गतिविधियों और औद्योगिक प्रक्रियाओं सहित ओजोन परत के क्षरण में योगदान देने वाले कारकों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुलदीप रैना (सांस्कृतिक समन्वयक क्लस्टर विवि), डॉ. शुभ्रा जमवाल (सहायक डीन, जीसीओई) और अशरफ (सहायक डीन, एमएएम कॉलेज) ने किया। कार्यक्रम ओजोन परत के बारे में जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय उपायों को प्रोत्साहित करने में एक महत्वपूर्ण कदम था। ब्यूरो