{"_id":"6aa5143f8f6f59c6df3e9eba81fdf65e","slug":"program-in-gwc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने बराबरी के हक की आवाज उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने बराबरी के हक की आवाज उठाई
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 26 Aug 2014 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी नगर स्थित गवर्नमेंट महिला कालेज में मंगलवार को महिला समानता दिवस मनाया गया। कालेज परिसर में वूमन स्टडी सेंटर की ओर से प्रदर्शनी और रैली आयोजित की गई। इस मौके पर छात्राओं ने महिलाओं के अधिकारों पर आधारित कोलाज और पोस्टरों को तैयार कर प्रदर्शनी लगाई।
विज्ञापन
इसके जरिये विद्यार्थियों ने महिलाओं के सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक अधिकारों के बारे में परिचित किया। प्रिंसिपल डा. किरण बक्शी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर होना चाहिए ताकि वह फैसलों दृढ़ता और विश्वास के साथ ले सकें।
विज्ञापन
सेंटर की डा. अंजलि भट्ट ने कहा कि समाज में लिंग असमानता को दूर करने के लिए महिलाओं को शिक्षित और जागरूक करना बेहद जरूरी है। प्रदर्शनी के बाद गांधीनगर और आसपास के इलाकों में रैली निकाली गई। इसमें छात्राओं ने महिला समानता से जुड़े संदेशों से लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन