{"_id":"5a2d5f6f4f1c1b3c3d8bcb23","slug":"prof-gani-bhat-removed-as-chair-person-of-muslim-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुर्रियत में बढ़ी फूट, मुस्लिम कांफ्रेंस के चेयरमैन पद से निकाले गए अब्दुल गनी भट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुर्रियत में बढ़ी फूट, मुस्लिम कांफ्रेंस के चेयरमैन पद से निकाले गए अब्दुल गनी भट
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 10 Dec 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरवाइज के धड़े वाली हुर्रियत से संबद्ध मुस्लिम कांफ्रेंस के चेयरमैन पद से प्रो. अब्दुल गनी भट को हटा दिया है। उनकी जगह मोहम्मद सुल्तान मागरे को अगले छह महीने तक चेयरमैन बनाया गया है। माना जा रहा है कि केंद्रीय वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा से पिछले दिनों उनकी मुलाकात के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
जा घटनाक्रम को हुर्रियत में फूट से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि प्रो. भट मीरवाइज धड़े के प्रमुख नेता थे। मुस्लिम कांफ्रेंस की ओर से इस बदलाव की जानकारी पत्र के माध्यम से हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक को दी गई है। साथ ही उन्होंने अलगाववादियों के ज्वाइंट रजिस्टेंस लीडरशिप को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि प्रो. भट हुर्रियत खेमे से नाराज चल रहे थे। वह केंद्र सरकार की ओर से नियुक्त वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा से बातचीत न करने के फैसले से खफा थे। पिछले दिनों तो यहां तक कहा गया कि प्रो. भट ने श्रीनगर में दिनेश्वर शर्मा से मुलाकात की। हालांकि इसके बारे में न तो वार्ताकार और न ही प्रो. भट की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी की गई।
विज्ञापन