फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   process of making of jammu kashmir and ladakh union territory started, three committee formed

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने पर सरकार का होम वर्क शुरू, कमेटियां गठित

Tue, 20 Aug 2019 12:42 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 20 Aug 2019 12:42 AM IST
सार

  • स्टाफ संबंधित समिति में गृह विभाग के प्रधान सचिव चेयरमैन
  • काम के तरीकों पर कमेटी के चेयरमैन बने सलाहकार के स्कंदन 

विज्ञापन
process of making of jammu kashmir and ladakh union territory started, three committee formed
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

31 अक्तूबर 2019 को जम्मू कश्मीर के विधानसभा वाले और लद्दाख के बिना विधानसभा वाले केंद्र शासित प्रदेश बनाने के लिए सरकारी स्तर पर होम वर्क का काम शुरू हो गया है। राज्य सरकार ने सोमवार को इसके लिए तीन कमेटी गठित की हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कश्मीर: हिरासत में ही रहेंगे अलगाववादी, अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती, 10 दिन में सुविधाएं होंगी बहाल
विज्ञापन


एक कमेटी जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने पर स्टाफ (कर्मचारियों) से संबंधित मामले देखेगी। दूसरी कमेटी वित्तीय मामलों को डील करने से संबंधित मामले और तीसरी कमेटी प्रस्तावित केंद्र शासित बनने पर सरकारी विभागों में काम करने के तौर-तरीके तैयार करेगी। इसके लिए सामान्य प्रशासनिक विभाग की तरफ से सरकारी मंजूरी वाला आदेश जारी किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीरः अमित शाह की हिदायत के बाद एक्टिव मोड में पार्टी नेता, इस वजह से बैठकों का दौर जारी


स्टाफ संबंधित मामले डील करने के लिए बनाई गई कमेटी में चेयरमैन समेत छह सदस्य होंगे। गृह विभाग के प्रधान सचिव को कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। लद्दाख मामलों के विभाग के आयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव, संस्कृति विभाग के सचिव,  कानून, न्याय और संसदीय मामलों के विभाग के सचिव और वित्तीय विभाग के प्रतिनिधि को सदस्य बनाया गया है। कमेटी प्रस्तावित केंद्र शासित प्रदेश में स्टाफ मुहैया करवाने संबंधित मामलों पर अपने सुझाव सरकार को देगी।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट बंद होने पर भी गिलानी ने किए कई ट्वीट, बीएसएनएल के दो अधिकारी सस्पेंड

प्रस्तावित केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में वित्तीय मामलों को डील करने के लिए वित्त विभाग के आयुक्त सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में वित्त विभाग के आयुक्त सचिव चेयरमैन, गृह विभाग के प्रधान सचिव, बिजली विकास विभाग के आयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव और कानून, न्याय और संसदीय मामलों के विभाग के सचिव सदस्य रहेंगे। कमेटी केंद्र शासित प्रदेश में वित्तीय मामलों को डील करने मसलन फंड के वितरण पर सरकार को सुझाव देगी। 
 

यह भी पढ़ें: बौखलाया पाकिस्तान हमले की फिराक में, फिदायीन हमला कर सकते हैं आतंकी, पाकिस्तानी बैट सक्रिय
 

जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने पर काम करने के तौर-तरीको को तैयार करने के लिए राज्यपाल के सलाहकार के. स्कंदन की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। वित्तीय विभाग के वित्त आयुक्त, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त, राज्यपाल के वित्त आयुक्त, गृह विभाग के प्रधान सचिव, योजना, विकास और निगरानी विभाग के प्रधान सचिव, आरएंडबी विभाग के आयुक्त सचिव, लद्दाख मामलों के विभाग के आयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, राजस्व विभाग के सचिव और कानून, न्याय और संसदीय मामलों के विभाग के सचिव सदस्य रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed