{"_id":"5d5a467d8ebc3e89e0255422","slug":"jammu-kashmir-bjp-leader-in-active-mode-after-amit-shah-s-instruction-jammu-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः अमित शाह की हिदायत के बाद एक्टिव मोड में पार्टी नेता, इस वजह से बैठकों का दौर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः अमित शाह की हिदायत के बाद एक्टिव मोड में पार्टी नेता, इस वजह से बैठकों का दौर जारी
Mon, 19 Aug 2019 01:00 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और महासचिव राम माधव की हिदायत के तहत प्रदेश भाजपा अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में बेहतर माहौल बनाने के लिए जन संपर्क बनाने में जुटी हुई है। इस संदर्भ में समाज के विभिन्न वर्गों से भाजपा नेताओं की पार्टी मुख्यालय व इससे बाहर बैठकों का दौर जारी है।
विज्ञापन
भाजपा की तरफ से कोशिश की जा रही हैं कि अनुच्छेद 370 के हटने के बाद कहीं से भी दुष्प्रचार न हो पाए और लोगों को जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने से होने वाले लाभ बारे भी बताया जाए। इस कड़ी में समन्वय कमेटी को अहम जिम्मेदारी दी गई है। रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रमुख नागरिकों व समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों को पार्टी मुख्यालय बुलाया गया।
विज्ञापन
इससे पहले रविवार को राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद अब अगला लक्ष्य पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के हिस्से को वापस भारत गणराज्य में मिलाने का है। जम्मू स्थित भाजपा मुख्यालय में सिटीजन मीट कार्यक्रम में डॉ. सिंह ने कहा अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस और कश्मीर में उसकी सहयोगी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस ने ऐसी कल्पना का जाल बिछाया था कि यह अनुच्छेद कभी भी टूट नहीं सकता है। इस वजह से यह दोनों पार्टियां विश्व के अन्य देशों को भी यह समझाती रही कि जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक शासन के लिए अनुच्छेद 370 जरूरी है।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री (पीएमओ) डॉ. जितेंद्र सिंह का कहना है कि मोदी सरकार ने एक झटके में कांग्रेस, नेकां की कल्पनाओं को नष्ट कर दिया। इसके कारण वह तड़प रही हैं। भाजपा कार्यालय में रविवार को डॉ. सिंह ने कहा अब अगला लक्ष्य अवैध कब्जे वाले जम्मू कश्मीर के हिस्से को पाकिस्तान से वापस लेेने का है। उन्होंने कहा अनुच्छेद 370 की वजह से जम्मू कश्मीर के लोगों व राज्य को काफी नुकसान उठाना पड़ा। देश के अन्य हिस्सों की तरह विकास यहां पर नहीं हो पाया।