फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Problems of former IAS Nasima Lankar may increase in 17 year old case related to Amarnath Yatra

बढ़ सकती हैं पूर्व आईएएस नसीमा लंकर की दिक्कतें, अमरनाथ यात्रा से जुड़ा है ये 17 साल पुराना मामला

Thu, 10 Oct 2019 04:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 10 Oct 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
Problems of former IAS Nasima Lankar may increase in 17 year old case related to Amarnath Yatra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

भ्रष्टाचार के मामले में फंसी पूर्व आईएएस अधिकारी नसीमा लंकर की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। 17 साल पुराने मामले में लंकर के खिलाफ जांच कर रहे एंटी करप्शन ब्यूरो की क्लोजर रिपोर्ट को एंटी करप्शन कोर्ट कश्मीर ने ब्यूरो को ही लौटा दिया है। रिपोर्ट से असंतुष्ट कोर्ट ने कहा है कि जांच एजेंसी इस रिपोर्ट की कमियों पर ध्यान देते हुए इसे फिर से जांचे।

विज्ञापन


जज आर एन वातल ने मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार देश का सबसे बड़ा दुश्मन है। ऐसे में जब कोई सरकारी नौकर ऐसा करे तो उसके खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। किसी सरकारी कर्मी का स्टेटस यह नहीं कहता कि उसके साथ किस तरह का व्यवहार करना है। यह मामला 17 साल पुराना है।
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा में तैनात होने वाले स्टाफ के लिए घटिया सामान खरीद में लंकर और एक अन्य अफसर निसार अहमद का नाम है। जज ने कहा कि जो दस्तावेज कोर्ट में पेश किए गए हैं, वो विवादित हैं। आरोपी के खिलाफ जो केस है, उसमें की गई जांच से कोर्ट संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने मु़ख्य अभियोजना अधिकारी के जरिए इस रिपोर्ट को एंटी करप्शन ब्यूरो को वापस भेजने का आदेश दिया। जज ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद अधिकारी को सैंक्शन नहीं दी जा सकती। बिना किसी कारण को स्पष्ट किए सैंक्शन नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने सर्वोच्च न्यालय के एक फैसले का भी हवाला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed