{"_id":"613289308ebc3e01e54424e8","slug":"problem-water-scheme-jammu-news-jammu-city-news-jmu242897362","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंडर प्रक्रिया में अटका पाइप लाइन बिछाने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंडर प्रक्रिया में अटका पाइप लाइन बिछाने का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में पुरानी पाइप लाइन की जगह नई पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू नहीं हो पाया है। इसके लिए सौ करोड़ का बजट भी मंजूर हो चुका है। काम बीते चार माह से टेंडर प्रक्रिया में ही अटका हुआ है। अब प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही काम शुरू हो सकेगा। पाइप लाइन न बिछने से शहर के अधिकांश हिस्सों में पानी की किल्लत है।
मौजूदा समय में पुराने शहर, मजदूर बस्ती, रेशमघर कॉलोनी, मझीन, सिद्दड़ा, नरवाल इलाकों में पानी की किल्लत बनी हुई है। मझीन और बठिंडी में नए घर भी बन रहे हैं। यहां पर अभी तक पानी के कनेक्शन नहीं मिल पाए हैं। अन्य जगहों में सदियों पुरानी बिछी पाइप से ही पानी आ रहा है। इस कारण प्रेेशर न होने से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्मी के मौसम में आती है। लोगों को पानी की आपूर्ति दो-दो दिन तक नहीं होती। शहरवासी भी कई बार समस्या के हल के लिए मांग उठा चुके हैं। पुराने शहर में कई बार लोग प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
----
पुराने शहर में पानी की किल्लत का हल होना चाहिए। पुरानी पाइप लाइन की जगह पर नई पाइप लाइन जल्द बिछनी चाहिए। गर्मी के मौसम में काफी परेशानी आती है।
- बालकृष्ण, निवासी पुराना शहर
---
पुराने शहर में पाइपें नालियों के नीचे दबी हुई हैं। इस कारण लीकेज का पता नहीं चलता। मटमैला पानी पीने को मिलता है। जल्द से जल्द पाइप लाइन को बदला जाए।
- अनिल सिंह, निवासी पुरानी मंडी
------
शहर में पानी की किल्लत गर्मी में बढ़ जाती है। अब जरूरत के हिसाब से बड़े साइज की पाइप लाइन बिछानी चाहिए। पुरानी पाइप लाइन से पानी ही पूरा नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
- रमेश चंद्र, निवासी मोती बाजार
---
कोट
नई पाइप लाइन बिछाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू करवा दिया जाएगा। इससे गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत का हल भी हो सकेगा।
- सुरेंद्र खजुरिया, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग