फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,water cooler

शहर में शोपीस बने वाटर कूलर, मरम्मत का इंतजार

विज्ञापन
problem,water cooler
जम्मू। शहर में नगर निगम के लगाए गए वाटर कूलरों का रखरखाव और मरम्मत न होने से इनका लोगाें को लाभ नहीं मिल पा रहा है। हालांकि सर्दी के मौसम में वाटर कूलरों के पानी का प्रयोग लोग कम करते हैं, लेकिन गर्मियों में इनकी ज्यादा जरूरत होती है।
विज्ञापन

निगम की ओर से शहर के अलग-अलग वार्डों में 200 से ज्यादा वाटर कूलर लगाए गए हैं। इनमें 90 के करीब खराब पड़े हैं। कुछ ऐसे भी वाटर कूलर है, जिनका पानी पीने के लिए प्रयोग नहीं किया जाता है। इनकी हालत जर्जर हो चुकी है। पानी की टंकियों की सफाई भी बीते तीन-चार साल से नहीं की गई है। इस कारण इनको बंद किया गया है। नगर निगम के अनुुसार अब वाटर कूलरों की मरम्मत का काम शुरू करवाया जाएगा। काम मार्च से शुरू होगा। इसके लिए जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। मौजूदा समय में बस स्टैंड, पुरानी मंडी, डोगरा चौक समेत अन्य जगहों में वाटर कूलर खराब पड़े हैं। डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने कहा कि जल्द ही इनकी मरम्मत करवाई जाएगी। लोगों को बेहतर सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

कोर्ट
वाटर कूलरों की रिपेयर के लिए संबंधित अधिकारियों निर्देश जारी किए गए हैं। जल्द ही इनकी मरम्मत का काम शुरू करवा दिया जाएगा। इसके साथ ही इनका सही तरीके से रखरखाव करवाया जाएगा, ताकि लोगों को सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अवनी लवासा, आयुक्त नगर निगम, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed