{"_id":"60526ee58ebc3e59144f12b4","slug":"problem-traffic-jammu-news-jammu-city-news-jmu2315368161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर खड़े वाहनों को उठाने पहुंची पुलिस, दुकानदारों ने विरोध पर बैरंग लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर खड़े वाहनों को उठाने पहुंची पुलिस, दुकानदारों ने विरोध पर बैरंग लौटी
विज्ञापन
जम्मू। बीसी रोड पर बुधवार को यातायात पुलिस और स्थानीय दुकानदार आमने-सामने आ गए। पुलिस दुकानों के बाहर लगे वाहनों को उठाने पहुंची तो दुकानदारों ने इसका विरोध किया, जिससे पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। दुकानदारों का कहना है कि पिछले 21 साल से उनको यातायात पुलिस ने अनुमति दी कि वे वाहन सड़क के एक किनारे पर खड़े कर सकते हैं, लेकिन अब क्यों वाहन उठाए जा रहे हैं।
मामला बढ़ता देख बस स्टैंड के थाना प्रभारी वहां पहुंचे और दुकानदारों को समझाया। एसएसपी ट्रैफिक ने कहा कि त्रिकुटा कांप्लेक्स के बाहर लगे वाहन एक तरफ लगे रहेंगे, लेकिन इनकी वजह से जाम न लगने दें। बेतरतीब वाहन पार्क न करें। दुकानदारों ने कहा था कि उनके पास वाहन पार्क करने की कोई जगह नहीं है, तो वे लोग कहां जा सकते हैं।
---------
यह कैसी कार्रवाई?
शहर के महेशपुरा और जीएमसी के बाहर हर रोज यातयात पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं। नियम तोड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई भी की जाती है, लेकिन चलती बाइक और दोपहिया वाहन चालक का स्टीयरिंग पकड़कर एक तरफ ले जाने का तरीका जानलेवा साबित हो सकता है। खासकर कई लोग स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चों को लेकर जा रहे होते हैं। ऐसे में ट्रैफिक कर्मी दोपहिया वाहन चालकों के साथ ऐसा करते हैं, जिससे हादसा हो सकता है।