{"_id":"620a9f2a71e87f5b6a323172","slug":"problem-rspura-news-jmu2538422195","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कंपनी से फाइवर केबल डालने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी कंपनी से फाइवर केबल डालने की मांग
विज्ञापन
अरनिया। भले ही इस समय पूरे देश में डिजिटल इंडिया का दावा किया जा रहा है। मगर अरनिया के अभी भी करीब आधे गांव डिजिटल सेवा से कोसों दूर हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस समय बच्चों की पढ़ाई सहित अन्य सभी जरूरी कार्य लगभग डिजिटल हो चुके हैं। मगर इन गांवों में कम सिगनल की समस्या से लोगों को डिजिटल इंडिया का लाभ नहीं मिल रहा। इसके लिए स्थानीय लोगों ने निजी कंपनी से फाइबर केबल डालने की मांग की है।
राजिंदर संधु, अमित कुमार, अमन कुमार, राहुल खोखर व डिंपल सिंह आदि का कहना है कि निजी कंपनी ने मात्र अरनिया तक ही फाइबर केबल डाली है, जबकि अडलेहड़, शेखू पुर, अला, करियाल खुर्द सहित करीब 35 गांव ऐसे हैं, जहां अभी तक केबल नहीं बिछी है। हालांकि इनमें से कुछ गांवो में बीएसएनएल व अन्य की केबल बिछाई जरूर गई है मगर सिर्फ बीएसएनएल ने ही इन गांवों में फाइबर केबल बिछाकर सेवा देना शुरू की है। मात्र एक ही सेवा प्रदाता होने से सुधार नहीं हो रहा।