फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,jammu news,covid

सामाजिक दूरी दरकिनार, मास्क से भी परहेज

विज्ञापन
problem,jammu news,covid
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में खासतौर पर बच्चों में कोविड संक्रमण के प्रसार ने प्रदेश प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। लोग सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रख रहे हैं, अब मास्क पहनने से भी परहेज कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार कोविड उचित व्यवहार को दरकिनार करने से ही संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हुई है। बड़ों के संपर्क में आने से ही बच्चे संक्रमित हो रहे हैं। एक विशेष समुदाय में कोविड एसओपी का पालन न करने से संक्रमण के प्रसार की समस्या बढ़ी है। कई जिलों में कोविड टीकाकरण को लेकर अभी भी कुछ वर्ग में गलत धारणाएं होने से तय लक्ष्य को हासिल करने में सफलता नहीं मिल पा रही है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में कोविड एसओपी की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन

अनलॉक गतिविधियां बढ़ने के साथ राजधानी श्रीनगर, जिला राजोरी, बारामूला, बड़गाम में नियमित रूप से संक्रमित मामले मिल रहे हैं। जीएमसी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संदीप डोगरा का कहना है कि अनलॉक गतिविधियों में अधिकांश लोग कोविड एसओपी को लेकर बेपरवाह हो गए हैं, जिसके परिणाम प्रदेश के कई जिलों में बढ़ते संक्रमण से मिल रहे हैं। कोविड की दूसरी लहर के दौरान भी कुछ जिलों में संक्रमण का प्रसार बढ़ने के बाद अन्य कई जिले चपेट में आ गए थे। इसके लिए सभी वर्ग के लोगों को कोविड टीके की दोनों खुराक के साथ एसओपी का कड़ाई से पालन करना जरूरी है। कोविड की दोनों खुराक लेने वाले भी खुद को पूरी तरह से सुरक्षित न समझे, हालांकि संक्रमित होने पर उनके गंभीर होने की आशंका कम होगी।
विज्ञापन

--------------
प्रदेश में 95 और लोग संक्रमित, कश्मीर से 67 मामले
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को 95 नए संक्रमित मामले मिले। जिसमें कश्मीर संभाग से 67 मामले हैं। राजधानी श्रीनगर में सर्वाधिक 36 नए मामले मिले। बारामूला में 13, बड़गाम में 10, जम्मू में 10 मामले मिले हैं। राहत यह है कि पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। वर्तमान में 1420 सक्रिय मामले हैं, जिसमें कश्मीर संभाग से 1132 मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
137371 को टीकाकरण
जम्मू। जम्मू कश्मीर में मंगलवार को 18 से अधिक आयु वर्ग में 137371 लोगों को टीकाकरण किया गया। इसमें पहली खुराक में 71149 और दूसरी खुराक में 66222 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस आयु वर्ग में अब तक अनुमानित आबादी पर 83.47 फीसदी (10391208) लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। अब तक फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 18 से अधिक आयु वर्ग में अब तक 11172293 लोगों का टीकाकरण किया गया है। अब तक जिला सांबा और पुंछ में 100 फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने का दावा किया गया है। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग जम्मू कश्मीर के निदेशक डॉ. सलीम उर रहमान का कहना है कि उम्मीद है कि जम्मू कश्मीर में 15 अक्तूबर तक 18 से अधिक आयु वर्ग में पहली खुराक के 100 फीसदी लक्ष्य को कवर कर लिया जाएगा।
-------------------
जिला टीकाकरण (18 से अधिक आयु वर्ग (फीसदी)
जम्मू 93.09
उधमपुर 85.13
राजोरी 70.37
कठुआ 88.71
रामबन 96.33
डोडा 89.42
किश्तवाड़ 71.86
रियासी 90.66
श्रीनगर 80.79
शोपियां 82.76
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed