{"_id":"61aa81d9556b420cfa163fdd","slug":"problem-jammu-kashmir-marriage-city-reporter-news-jmu2491312130","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह करने में देरी: पसंद का रिश्ता न मिलने से जम्मू-कश्मीर में देरी से शादी कर रहे युवा, रोजगार भी बना कारण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह करने में देरी: पसंद का रिश्ता न मिलने से जम्मू-कश्मीर में देरी से शादी कर रहे युवा, रोजगार भी बना कारण
Sun, 05 Dec 2021 12:25 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:25 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में युवाओं की शादी में देरी समस्या बनती जा रही है। देरी से शादी के पीछे पसंद का रिश्ता न मिलना और नशा भी एक कारण बन रहा है। प्रदेश के युवा 35 से 40 की उम्र में शादी कर रहे हैं।
विज्ञापन
शादी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में युवाओं की शादी में देरी गंभीर समस्या बनती जा रही है। इसके पीछे बेरोजगारी, शारीरिक समस्याएं, नशा आदि वजह बन रहे हैं। इन परिस्थितियों में युवा तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से मानसिक समस्याएं भी बढ़ रही हैं।साइकाइट्री अस्पताल जम्मू के पूर्व एचओडी वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. जगदीश थापा का कहना है कि कई अध्ययन में सामने आया है कि जम्मू-कश्मीर में विभिन्न कारणों से युवाओं की 35-40 की उम्र में शादियां हो रही हैं।
विज्ञापन
ब्रेकअप होने के कारण लंबे रिश्ते को निभाने से परहेज कर रहे युवा
शादी में देरी या नहीं होने के पीछे सबसे बड़ा कारण बेरोजगारी देखा जा रहा है। रोजगार की तलाश में बड़े पैमाने पर युवाओं की शादी की उम्र निकल रही है। जिससे वे अवसाद (डिप्रेशन) का शिकार हो रहे हैं। शादी में देरी और न होने के पीछे अन्य कारणों में युवा 16-17 साल की उम्र में अवैध संबंधों में पड़ रहे हैं और बार-बार ब्रेकअप होने के कारण वे लंबे रिश्ते को निभाने से परहेज करते हैं।
विज्ञापन
युवा हो रहे नशे का शिकार
प्रदेश में लाखों युवा नशे का शिकार हो चुके हैं, इससे उनकी शारीरिक क्षमता कमजोर हो गई है। इसके साथ कुछ लोग गुप्त रोगों से ग्रस्त होते हैं और वे इसकी चर्चा नहीं करते, जिससे वे शादी से कतराते हैं। मेंटल डिस-ऑर्डर में डिप्रेशन, स्कीजोफ्रेनिया, पागलपन आदि की समस्याएं होने के कारण भी युवा शादी के बंधन में नहीं बंध पाते। इसमें अभिभावक उनका उचित इलाज करवाने के बजाय झाड़फूंक के चक्कर में रहते हैं।
विज्ञापन
हालिया सर्वे में सर्वाधिक पाई गई प्रदेश में बेरोजगारी
सेंटर फार मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी ने हाल ही में एक सर्वे में जम्मू-कश्मीर की बेरोजगारी दर को देश के सभी राज्यों और प्रदेशों में सर्वाधिक पाया। सर्वे के अनुसार जम्मू-कश्मीर में अक्तूबर 2021 में बेरोजगारी दर 22.2 फीसदी पाई गई, जबकि सितंबर में यह दर 21.6 फीसदी थी, जबकि राष्ट्रीय बेरोजगारी दर 7.1 फीसदी बताई गई।
कई प्रोफेशनल में भी शादियों में हो रही देरी
कई प्रोफेशनल में लंबी पढ़ाई और रोजगार की तलाश के चक्कर में भी शादियों में देरी हो रही है। मसलन एक डॉक्टर को रजिस्ट्रार बनने में 33-35 साल तक लग जाते हैं, जिसमें रोजगार न मिलने पर शादी का समय निकल जाता है। सामान्य में 26-30 के बीच शादी की उम्र होती है। लेकिन जम्मू कश्मीर में बड़ी संख्या में मामलों में 35-40 साल के बीच शादियां हो रही हैं। देरी से शादी होने पर जेनेटिक समस्याओं में पैदा होने वाले बच्चों में मंदबुद्धि होने की आशंका रहती है।
अधिक उम्र वालों की मैरिज ब्यूरो में बढ़ रही भीड़
जम्मू शहर में मैरिज ब्यूरो चला रहे सुनील डिंपल ने बताया कि शादी के लिए उनके पास आने वाले लोगों में 30-40 फीसदी अधिक उम्र के पहुंच रहे हैं। इसके पीछे नौकरी ढूंढने में अधिक समय लग जाना, रिश्तों में स्टेटस को लेकर समानता की अधिक तलाश करना, अधिक पढ़ने पर ज्यादा अपेक्षाएं करने से उम्र निकल जाना, बड़े अधिकारियों का अपने बच्चों का बड़े घरों में रिश्तों की तलाश में समय निकल जाना आदि देखा जा रहा है।
केस-1 : पलांवाला निवासी 38 वर्षीय युवा की अभी तक शादी नहीं हो पाई है। कारण बेरोजगारी के चलते शादी की तरफ अधिक ध्यान नहीं दिया, लेकिन उम्र के ढलने के साथ अब डिप्रेशन भी हावी हो रहा है। रोजगार न होने के साथ सामाजिक स्तर पर शादी जैसे संबंधों से पिछड़ गए हैं। शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए दवाओं से उपचार लेना पड़ रहा है।
केस- 2 : 39 वर्षीय सांबा निवासी युवा पिछले कई सालों से नशे की लत में फंस चुके हैं। नशे से शारीरिक और मानसिक समस्याओं ने घेर लिया है। घरवाले परेशान हैं। कहीं से जो रिश्ते आए उन्होंने नशा देखकर ठुकरा दिया। अब वह डिप्रेशन से ग्रस्त हो गया है। परिवार वाले उसे उपचार दे रहे हैं।