फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,jammu kashmir

जनरल हाउस में नाले, नालियां फिर बनेंगे मुद्दा

विज्ञापन
problem,jammu kashmir
जम्मू। शहर में खस्ताहाल नाले और नालियां लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। बरसात में उफान पर रहे कालिका कालोनी और नानक नगर नाले की हालत में अभी तक सुधार नहीं हो पाया है। हालांकि बरसात के बाद नालों में काम शुरू करने को कहा गया था। इसके अलावा अलग अलग वार्डों में नालियों की दशा में सुधार उम्मीद से कम हुआ है। हर बार जनरल हाउस की बैठक में नाले और नालों की सफाई का मसला गरमाता है। इस बार भी 11 दिसंबर को होने वाले नगर निगम के जनरल हाउस में यह मुद्दा गरमाएगा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान व्यवस्था में सुधार के लिए फैसले लिए जाते हैं, मगर बाद में दावे खोखले साबित होते हैं। इसी तरह वार्ड नंबर 73 में लडोई खोई नाला हर बार मुसीबत बनता है। यहां का पानी लोगों के घरों में घुसता है। इसके अलावा गांधी नगर, शास्त्री नगर समेत अन्य जगहों में नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर बरसात में सड़कों में आता है। अभी तक नालियों को गहरा करने पर काम शुरू नहीं हुआ है। इसके अलावा नालों में रात दिन काम करने के लिए निर्देश दिए गए। अभी तक यह भी सिरे नहीं चढ़ पाए हैं। मुख्य यातायात अधिकारी हरेंद्र सिंह ने कहा कि नाले और नालियों पर काम शुरू करवाया जाएगा। कुछ पर काम चल रहा है। इस बार तय योजना के तहत काम करवाया जाएगा। स्वास्थ्य अधिकारी संयोगिता सूदन ने कहा कि नाले और नालियाें का काम करवाया जा रहा है। छूटे इलाके में काम शुरू होगा। इस बार तय योजना के तहत काम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

ऑटो सुविधा, कर्मियों की कमी से आ रहीं दिक्कतें
जम्मू। सफाई व्यवस्था मु्द्दा भी जनरल हाउस में गरमा सकता है। अभी तक कई वार्ड आटो सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं। जहां पर नगर निगम की ओर से आटो मिले हैं, उन वार्डों में ही सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ है। इसके अलावा पांच सौ के करीब सफाई कर्मचारियों के खाली पदों को भरने की कवायद भी ठंडे बस्ते में चल रही है। अभी तक साक्षात्कार का परिणाम घोषित नहीं हो पाया है। इस कारण भी वार्डों में जरूरत से कम सफाई कर्मचारी सेवारत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नगर निगम के पास कचरा एकत्रित करने वालों का टोटा है। मौजूदा समय में जरूरत 300 वाहनों की है, जबकि नगर निगम के पास सौ के करीब वाहन ही हैं। इस कारण भी वार्डों में सफाई करने में दिक्कत आती है।
वाहनों की संख्या को बढ़ाया जा रहा
वार्डों में नए ऑटो मुहैया करवाए जा रहे हैं। जहां पर आटो जा रहे हैं, वहां पर अब कचरा नहीं बिखरा रहता। अन्य वार्डों में भी आटो मुहैया करवाए जाएंगे। वाहनों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने वाली है।

- संयोगिता सूदन, स्वास्थ्य अधिकारी, एमसी
व्यवस्था में किया गया है सुधार
शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार किया गया है। नए आटो मुहैया करवाए गए है। 38 के करीब आटो इस माह मुहैया करवा दिए जाएंगे। साक्षात्कार का परिणाम इसी माह निकाला जाएगा। इस बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
- पूर्णिमा शर्मा, डिप्टी मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed