{"_id":"6171d4213eae7e519f3b9dd9","slug":"problem-jammu-kashmir-covid-city-reporter-news-jmu2463006163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में कोविड के 87 नए मामले मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में कोविड के 87 नए मामले मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में वीरवार को कोविड के 87 नए संक्रमित मामले मिले। इसमें कश्मीर संभाग से 74 मामले हैं। जिला रामबन, पुंछ, सांबा, राजोरी, उधमपुर, शोपियां में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। श्रीनगर में सर्वाधिक मामले आने का सिलसिला जारी है और यहां वीरवार को 43 मामले मिले हैं। जम्मू में छह संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश में वर्तमान में कोविड के 814 सक्रिय मामले हैं।
वहीं, जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों से डेंगू के नए मामले मिल रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में सात नए मामलों के साथ डेंगू का आंकड़ा 441 तक पहुंच गया। जिला जम्मू सबसे अधिक प्रभावित है। इस जिले में सर्वाधिक पौने तीन सौ मामले मिल चुके हैं। जिला कठुआ और सांबा अधिक प्रभावित हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा है। इसके साथ स्वास्थ्य केंद्रों को डेंगू के पीड़ितों को उचित चिकित्सा देखभाल के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर के प्रमुख जीएमसी, एसएमजीएस अस्पतालों में शिशु और अन्य दूसरे आयु वर्ग के बड़ी संख्या में डेंगू पीड़ित भर्ती हैं।
----
डेंगू के लिए 104 हेल्पलाइन शुरू
स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए 104 टोल फ्री हेल्प लाइन जारी की गई है। डेंगू के लक्षण मिलने पर इस टोल फ्री नंबर पर डायल करके चिकित्सा परामर्श हासिल कर सकते हैं। यह हेल्प लाइन कार्यालय समय में सक्रिय रहेगी।
विज्ञापन
----------
डेंगू से बचाव
1. अपने घर और आसपास पानी इकट्ठा न होने दें
2. पानी की टंकी, जल भंडारण की वस्तुओं को ढक कर रखें
3. गुलदस्तों, पानी के बर्तनों व कूलर में सारा पानी सप्ताह में एक बार पूरी तरह से खाली करें और सुखा कर फिर भरें
4. शरीर को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहने
5. बुखार, सिरदर्द, दाने व मांसपेशियों या जोड़ों में दर्द होने पर तुरंत अपने स्वास्थ्य प्रदाता से मिलें और स्वयं इलाज शुरू करें