{"_id":"616c9744d1e62f1f9113c708","slug":"problem-jammu-kashmir-city-reporter-news-jmu2459920193","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत: कश्मीर में हत्याओं के बाद प्रदेश से लौटने लगे प्रवासी श्रमिक, ट्रेनें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशत: कश्मीर में हत्याओं के बाद प्रदेश से लौटने लगे प्रवासी श्रमिक, ट्रेनें फुल
Mon, 18 Oct 2021 03:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 03:06 AM IST
सार
त्योहारी सीजन के कारण ट्रेनों में पहले ही आरक्षण के लिए मारामारी रहती थी, अब घाटी में खराब होते हालात को देखते हुए इसमें और बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
जम्मू रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घाटी में गैर-कश्मीरी लोगों पर लगातार हो रहे आतंकी हमलों के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। अक्तूबर के पहले सप्ताह से घाटी में गैर-कश्मीरी लोगों को आतंकवादी निशाना बना रहे हैं। घाटी में डर के माहौल के बीच बड़ी संख्या में लोग जम्मू पहुंच रहे हैं और ट्रेन से अपने गृह राज्यों के लिए रवाना हो रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा यूपी और बिहार जाने वाले हैं। हालांकि त्योहारी सीजन होने के कारण भी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है।
विज्ञापन
जम्मू से विभिन्न राज्यों के लिए जाने वाली ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची बढ़ने लगी है। बेगमुपरा, अर्चना, लोहित, शालामार, पूजा एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, टाटा-मूरी सहित अन्य ट्रेनों में 100 से 150 तक की वेटिंग लिस्ट हैं और हर दिन इसमें इजाफा हो रहा है। घाटी में बिगड़ते हालात के कारण भी ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है। यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के हजारों लोग कश्मीर संभाग के विभिन्न जिलों मजदूरी सहित अन्य कामकाज करते हैं। त्योहारी सीजन के कारण ट्रेनों में पहले ही आरक्षण के लिए मारामारी रहती थी, अब घाटी में खराब होते हालात को देखते हुए इसमें और बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का नया चैप्टर है टारगेट किलिंग, प्रवासी मजदूरों में दहशत
विज्ञापन
नवरात्र शुरू होने से पहले ट्रेनों में वेटिंग बढ़ने लगी थी और यह स्थिति दीपावली तक रहेगी। प्रतिदिन 100 से अधिक वेटिंग हो रही है। रेलवे ने नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए विशेष ट्रेन शुरू की हैं। कटड़ा जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है।-शाम पाल, सीआरएस, जम्मू रेलवे स्टेशन