{"_id":"5fb433728ebc3e9b7d3fef52","slug":"problem-jammu-city-news-jmu222955088","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी चौक में पार्किंग, वाहन खड़े किए जा रहे सचिवालय रोड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी चौक में पार्किंग, वाहन खड़े किए जा रहे सचिवालय रोड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सिटी चौक में कार पार्किंग होने के बावजूद सचिवालय रोड में वाहन पार्क किए जा रहे हैं। इस कारण रोजाना सड़क में जाम की स्थिति बन रही है। हालांकि पहले यातायात पुलिस ने वाहनों को हटवाया भी, लेकिन चालक सड़क किनारे ही बेतरतीब वाहन खड़े कर रहे हैं।
दो साल पहले जेडीए ने सिटी चौक में मल्टी लेवल कार पार्किंग की सुविधा दी है, यहां पर वाहन चालक वाहन नहीं लगा रहे। सड़क में वाहन खड़े होने से सिटी चौक, परेड चौक समेत अन्य सड़कों में दिन भर जाम की समस्या बनी रहती है। इसी तरह परेड रोड पर सड़क किनारे ही वाहन पार्क होते हैं। यहां पर भी जाम की समस्या रहती है।
कई बार तो वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। जाम खुलवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। वाहन चालक अर्जुन, देवराज, संतोष आदि का कहना है कि सचिवालय रोड पर वाहन खड़े रहते हैं। इस कारण जाम लगता है। पांच मिनट के सफर को 15 मिनट लग जाते हैं। पुलिस को यहां से वाहनों को हटवाना चाहिए। इससे सड़क खुली रहेगी। वाहनों को पार्किंग में ही पार्क करवाना चाहिए।
विज्ञापन
डीएसपी शिवाली कोतवाल ने बताया कि सड़क किनारे खडे़ किए जा रहे वाहनों को हटाया जा रहा है। इसका स्थायी समाधान भी तलाश किया जा रहा है। वाहन चालकों को पार्किंग में ही वाहन पार्क करने की सलाह दी जा रही है।