{"_id":"5f9342338ebc3e9bbd5f5797","slug":"problem-jammu-city-news-jmu2214242179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचरा संयंत्र केंद्र का काम अधर में लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचरा संयंत्र केंद्र का काम अधर में लटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कचरा संयंत्र केंद्र का काम अधर में लटक गया है। हर रोज शहर का 600 मीट्रिक टन कचरा खुले में फेंका जा रहा है। पहले टेंडर प्रक्रिया हुई थी, लेकिन काम सिरे नहीं चढ़ पाया। बाद में काम कंपनी को सौंपने की सहमति बनी, लेकिन बात नहीं बन पाई। अब दोबारा नगर निगम टेंडर प्रक्रिया करवा रहा है। केंद्र का काम न होने के कारण कोट भलवाल में खुले में कचरा फेंका जा रहा है। इस कारण आसपास के गांवों के लोग परेशान हैं। यहां पर कई बार कचरा फेंकने का विरोध भी हो चुका है।
इसके बाद कचरे के सही तरीके से निस्तारण के लिए यूनिट स्थापित करने का फैसला लिया गया था। इस पर तीन साल से काम चल रहा है। इसके लिए 200 करोड़ रुपये भी मंजूर हुए, लेकिन औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पाईं। नगर निगम के अनुसार काम शुरू करने में समय लग सकता है। टेंडर प्रक्रिया करवाई जा रही है। फाइनल होने के बाद ही इस पर काम शुरू हो पाएगा।
----------------
बंधुरख में काम अंतिम चरण में
बंधुरख में कचरा संयंत्र यूनिट का काम अंतिम चरण में है। यहां पर छोटे स्तर पर कचरे का निस्तारण होगा। ठोस कचरे को अलग कर दिया जाएगा और गीले कचरे की खाद बनाई जाएगी और इसे बेचा जाएगा। केंद्र तक पहुंचने के लिए सड़क का काम पूरा हो चुका है। आगामी दो माह में यूनिट का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
----------------
कचरा संयंत्र केंद्र के काम के लिए प्रयास जारी है। दो माह के अंदर फाइनल कर दिया जाएगा। इस बारे में बैठकें की जा रही हैं। कोट भलवाल में यूनिट स्थापित कर सही तरीके से कचरे का निस्तारण किया जाएगा।
- बलदेव सिंह बलोरिया, चेयरमैन, हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी, एमसी जम्मू