फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem

पांचवें दिन भी जारी रही हड़ताल, पानी के लिए भटकते रहे लोग

विज्ञापन
problem
जम्मू। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। बुधवार को हड़ताल के कारण शहर समेत ग्रामीण इलाकों में पेयजल किल्लत विकराल हो गई। शहर के नरवाल, बटिंडी, सुजवां, सैनिक कॉलोनी में कुछ जगहों में पेयजल किल्लत रही है, जबकि कुछ जगहों में आपूर्ति हुई तो पानी 10 मिनट तक ही मिल पाया। इस कारण रोजमर्रा के काम काफी हद तक प्रभावित हुई।
विज्ञापन

गंगयाल में दो में से एक ही ट्यूबवेल चलने के कारण पानी पूरा नहीं हो पाया है। लोगों को पीने के लिए बाजार से बोतल बंद पानी भी खरीदना पड़ा। मेन पाइप से पानी ढोकर लाना पड़ा। नानक नगर और शास्त्री नगर में भी पेयजल किल्लत से लोग परेशान हुए। अगर हड़ताल बढ़ती है तो पेयजल किल्लत विकराल रूप धारण कर सकती है। हालांकि स्थायी कर्मचारियों और पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाला, लेकिन शहर में जरूरत के हिसाब से पानी पूरा नहीं हो पाया है। टैंकरों से भी पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। 30 के करीब टैंकरों को ही अलग-अलग जगहों में भेजा गया। टैंकरों के लिए बुकिंग आती रही, लेकिन फिलिंग स्टेशन से भेजे नहीं गए।
विज्ञापन

----------
मिश्रीवाला में लोग पंचायत प्रतिनिधियों के पास पहुंचे फरियाद लेकर
मिश्रीवाला पंचायत की प्रधान पलवी वर्मा ने बैठक कर ग्रामीण की समस्याओं को सुना और पेयजल मुहैया करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों को पीने के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है। इसी तरह शहर में भी पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
कर्मचारी यूनियन ने कहा, मांगें पूरी होने तक जारी रखेंगे संघर्ष
ऑल डिपार्टमेंट कैजुअल लेवर फ्रंट के चेयरमैन सतीश शर्मा ने बताया कि हड़ताल जारी रहेगी। जल्द ही अन्य विभागों से भी कर्मचारी हड़ताल पर उतरेंगे। रणनीति तैयार की जा रही है। बुधवार को जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों ने कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मांग है कि पक्की नौकरी के साथ वेतनमान बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed