फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem

जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए टूट रहे सामाजिक दूरी के नियम

विज्ञापन
problem
नगर निगम जम्मू के कार्यालय के बारह जुटी लोगों की भीड़।
जम्मू। जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्रों के अलावा अन्य दस्तावेज बनाने के लिए लोगों को नगर निगम के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बीते एक सप्ताह से नगर निगम कार्यालय में काफी भीड़ जुट रही है। हालांकि नगर निगम समेत अन्य विभागों ने कामकाज को सरल बनाने के लिए ऑनलाइन सेवाएं शुरू की हैं, लेकिन सही जानकारी न होने से लोग इनका लाभ नहीं उठा पा रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को भी नगर निगम कार्यालय में जन्म-मृत्य प्रमाणपत्र बनाने के लिए लोगों की काफी भीड़ रही। मुट्ठी से आए सूरज सिंह, उमेश, छन्नी से राम सिंह और गीता ने बताया कि उन्हें दस्तावेज बनवाने हैं। पहले ऑनलाइन भी अप्लाई किया, लेकिन काम पूरा नहीं हो पाया। अब ऑफलाइन दस्तावेज बनवाने आए हैं मगर भीड़ ज्यादा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना आवश्यक है, लेकिन जरूरी दस्तावेज को बनवाने के लिए उन्हें दो दिन से भीड़ में खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर ऑनलाइन सेवाएं शुरू की है तो इसकी लोगों को जानकारी दी जानी चाहिए। वेबसाइट में जाने के बाद पता भी नहीं चल पा रहा है कि इसकी प्रक्रिया को कैसे इसे पूरा किया जाना है। सबसे ज्यादा परेशानी गरीब लोगों को पेश आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लोग ले। घर से बैठकर ही दस्तावेजों के लिए अप्लाई करें। कोरोना संक्रमण को देखते हुए ही ऑनलाइन सेवाएं शुरू की गई हैं, ताकि संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके।
पूर्णिमा शर्मा, डिप्टी मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed