फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,incroachment ,jammu news

नोटिस के 56 दिन बाद भी फुटपाथ से रेहड़ी फड़ी वालों को नहीं हटा पाया नगर निगम

विज्ञापन
problem,incroachment ,jammu news
जम्मू। शहर में फुटपाथ से अतिक्रमण नहीं हट पा रहा। रेहड़ी-फड़ी वाले फुटपाथ पर सामान रखकर बेच रहे हैं, जबकि राहगीरों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। नगर निगम ने 30 जनवरी को नोटिस जारी कर कनाल रोड, बस स्टैंड, इंदिरा चौक, केसी चौक में 70 रेहड़ी-फड़ी वालों को एक माह के अंदर हटने की हिदायत दी थी। इसके बाद कार्रवाई करने के लिए कहा था, लेकिन दो माह होने को हैं, पर नगर निगम इन लोगों को फुटपाथ से हटा नहीं पाया है। फड़ी वालों पर भी नगर निगम की हिदायत का कोई असर नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

फरवरी में नगर निगम ने इंदिरा चौक में विशेष अभियान चलाया था। इसमें बीसी रोड और इंदिरा चौक से फड़ी वालों का सामान भी जब्त किया गया था। साथ ही एक माह के अंदर फुटपाथ खाली करवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक इन रास्तों से अतिक्रमण नहीं हट पाया है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में पुराने शहर, कनाल रोड, इंदिरा चौक, गुम्मट, वीसी रोड, बस स्टैंड, सिटी चौक में अतिक्रमण है। इन व्यस्त फुटपाथों में हर रोज हजारों लोग गुजरते हैं। कई बार नगर निगम की ओर से सामान भी जब्त किया जा चुका है। बावजूद इसके रेहड़ी-फड़ी वाले दोबारा यहां डेरा जमा लेते हैं। इसी तरह बस स्टैंड रोड में भी अवैध रेहड़ियों के कारण राहगीर परेशान हो रहे हैं। शाम के समय रेहड़ियों की संख्या बढ़ जा रही है। कई रेहड़ियां जब्त हुईं, मगर समस्या जस की तस रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
की जा रही कार्रवाई
नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी (एसीआर) सुधीर वाली ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है। व्यस्ततम फुटपाथों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। रेहड़ी-फड़ी वालों को सामान हटाने के लिए पहले से ही नोटिस जारी किए गए हैं। नगर निगम कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed