फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem illegal,hodrings ,jammu news,

हादसों को न्योता दे रहे अवैध होर्डिंग्स, चालकों-राहगीरों का भटका रहे ध्यान

विज्ञापन
problem illegal,hodrings ,jammu news,
जम्मू। नगर निगम की अनदेखी से जम्मू शहर में होर्डिंग्स और पोस्टरों की भरमार है। ये होर्डिंग्स हादसों का कारण बन रहे हैं। साथ ही शहर की सुंदरता को भी ग्रहण लगा रहे हैं। हर माह इनसे तीन से चार दुर्घटनाएं हो रही हैं। शहर भर में 400 से ज्यादा अवैध होर्डिंग्स लगे हैं, हालांकि पहले नगर निगम ने इन्हें हटाने का काम शुरू किया, लेकिन कार्रवाई सर्वे तक ही अटक गई। शहर के बाजारों में हालत यह है कि दुकानों के ऊपर भी होर्डिंग्स लगे हैं। सबसे व्यस्ततम चौक कुंजवानी, बिक्रम चौक, सतवारी, केसी चौक सहित कई जगह हाईवे किनारे होर्डिंग लगे हैं, जो वाहन चालकों और राहगीरों की ध्यान भटका रहे हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ जगहों पर दुकानें चलाने के लिए होर्डिंग्स लगे हैं तो कहीं पर कंपनियों, शिक्षण संस्थानों, राजनीतिक पार्टियों के विज्ञापन वाले होर्डिंग्स लगाए गए हैैं।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इस पर नगर निगम सर्वे कर रहा है, सर्वे के बाद होर्डिंग्स हटाए जाएंगे। इससे पहले मार्च में इनको हटाया गया था। शहर की मुख्य सड़कों से होर्डिंग्स हटाए थे। यातायात पुलिस भी कई बार इनको हटवा चुकी है और चालान कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कई बार मांग की, बात नहीं सुनता नगर निगम
शहरवासी जीवन सिंह निवासी पुरानी मंडी, सोहन कुंजवानी, प्रीतम निवासी सतवारी का कहना है कि नगर निगम को सख्त कदम उठाने चाहिंए। होर्डिंग्स को हटाने के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तीखे मोड़ या फिर अन्य जगहों में लगे होर्डिंग्स के कारण चालकों का ध्यान हटता है और दुर्घटनाएं होती हैं।
-----
अवैध होर्डिंग्स हटाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। पहले भी इन्हें हटाने की कार्रवाई की गई है। सड़कों के किनारे लगाए गए होर्र्डिंग्स हटाए जाएंगे। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

- हितेश, संयुक्त आयुक्त, इनफोर्समेंट विंग, नगर निगम जम्मू
------
हाईवे किनारे लगे होर्डिंग्स अवैध : एनएचएआई
जम्मू। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के क्षेत्रीय निदेशक रोहिन गुप्ता का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के सभी राजमार्गों के किनारे लगे होर्डिंग्स अवैध हैं। इस कारण सड़क हादसों की आशंका बनी रहती है। कई बार हादसों में जाने चलीं जाती हैं। प्राधिकरण के लिए मुश्किल यह है कि सड़क किनारे जिस जगह पर होर्डिंग्स लगाए जाते हैं वह भूमि एनएचएआई की निगरानी में नहीं होती और न ही उसका अधिग्रहण का अधिकार अथॉरिटी के पास रहता है। नगर पालिका, नगर निगम या स्थानीय प्रशासन स्तर पर होर्डिंग्स के लिए अनुमति दी जाती है। यहां तक प्राधिकरण का सवाल है तो हम साफ तौर पर विभागों से अनुरोध करते है कि हाईवे किनारे होर्डिंग्स न लगाने दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed