फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,damaged road,jammu news

पांच माह पहले सीवरेज के लिए उखाड़ी थी सड़क, आज तक नहीं हुई मरम्मत

विज्ञापन
problem,damaged road,jammu news
जम्मू। शहर में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। इस कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। बाग-ए बाहु, गोरखा कॉलोनी, यूनिवर्सिटी रोड, बिक्रम चौक के पास सीवरेज पाइप डालने के लिए सड़कों की खुदाई की गई थी। इस पर काम भी सितंबर, 2020 में पूरा हो गया है, लेकिन अभी तक तारकोल नहीं बिछाई गई है।
विज्ञापन

यूईईडी के अनुसार कुछ इलाकों में तारकोल बिछाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा, जबकि मुख्य सड़कों में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से काम करवाया जाना है। इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के साथ एमओयू भी साइन किया गया है। मौजूदा समय में हालत यह है कि सड़क उबड़-खाबड़ भरी है। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। ऐसे इलाके जहां पर सड़क में पानी भर गया है, इन जगहों में हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है। बिक्रम चौक शिव मंदिर के पास भी सड़क की हालत खस्ता है। इसी तरह यूनिवर्सिटी रोड में भी बारिश होने पर गुजरना जोखिम भरा साबित हो रहा है। सड़क खस्ताहाल होने के कारण वाहनों का लंबा जाम लग रहा है।
विज्ञापन

नियमों के अनुसार काम पूरा होने के 15 दिन के अंदर तारकोल बिछाई जानी चाहिए थी, लेकिन पांच माह बीत जाने के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया। इस बारे में वाहन चालक भी मांग कर चुके हैं। बिक्रम चौक में खाद्य सामग्री लेकर आने वाले ट्रक चालक भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
लोक निर्माण विभाग के साथ एमओयू साइन हो गया है। कुछ इलाकों में लोक निर्माण विभाग, जबकि कुछ में यूईईडी की ओर से सड़कों की मरम्मत करवाई जानी है। लोक निर्माण विभाग को बजट जारी कर दिया गया है।
राकेश गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, यूईईडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed