फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,corona virous,lockdown,jammu news

लॉकडाउन से कारोबार प्रभावित, दुकानदार परेशान

विज्ञापन
problem,corona virous,lockdown,jammu news
जम्मू। कोरोना के बीच लॉकडाउन के कारण बाजारों में कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों को उम्मीद से कम आय हो रही है। इससे अब दुकानों की किराया निकालना मुश्किल हो गया है। दुकानदार आय कम होने के कारण अब सामान के लिए ऑर्डर भी कम दे रहे हैं।
विज्ञापन

पहाड़ियां बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि सप्ताह में लॉकडाउन दो दिन लगना चाहिए। ज्यादा दिन लॉकडाउन लगने से कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। इस बारे में उप राज्यपाल से मांग की गई, लेकिन दुकानें खुलने के समय में परिवर्तन कर दिया। इससे कारोबार काफी मंदा हो गया है।
विज्ञापन

मोती बाजार एसोसिएशन के प्रधान चंदन गुप्ता ने कहा कि खराब हालात में व्यापार ठप हो गया है। दुकानों के खुलने का समय निर्धारित होने और शेड्यूल समय के कारण लोग कम आ रहे हैं। नया सामान इस बार नहीं मंगवाया है। पुराना सामान ही बेचा जा रहा है। इस कारण भी आय में कमी आ रही है। हालात ऐसे ही रहे तो मुश्किल बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पक्का डंगा बाजार एसोसिएशन के प्रधान हरीश गुप्ता ने कहा कि यहां पर सबसे ज्याद स्टेशनरी की दुकानें हैं। स्कूल बंद होने के कारण धंधा मंदा हो गया है। खरीददारी कम हो रही है। इस कारण काफी परेशानी पेश आ रही है। हालात सामान्य होने पर ही कारोबार चल पाएगा। कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इस कारण आने वाले समय में परेशानी बढ़ जाएगी।

------
लगातार बढ़ रही महंगाई, हर
खाद्य सामग्री के दाम बढ़े
कोरोना महामारी के बीच महंगाई भी लगातार बढ़ रही है। खाद्य तेल, दालों से लेकर अन्य सामग्री के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। इस कारण गरीब लोगों को जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है। दालों में अरहर के 10, लाल मसूर के 10, मूंग पांच, राजमाह के 20 से 30, तेल के 20 रुपये ज्यादा दाम बढ़ गए हैं। हालांकि होल सेल रेट पहले की तरह ही लिए जा रहे हैं, लेकिन मोहल्लों में स्थित दुकानों में दुकानदारों ने धंधा मंदा होने का हवाला देकर मूल्यों में बढ़ोतरी की है। इससे गरीब लोग पहले की अपेक्षा कम राशन खरीद रहे हैं।
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed