फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,corona virous,jammu news

श्री गुरु तेग बहादुर के प्रकाशोत्सव पर मात्र डेढ़ घंटे का होगा कार्यक्रम

विज्ञापन
problem,corona virous,jammu news
जम्मू। कोरोना कर्फ्यू के बीच जम्मू शहर में एक मई को श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा। सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रकाशोत्सव पर सिर्फ डेढ़ घंटे का ही कार्यक्रम होगा। इसमें संगत नहीं आएगी। स्थानीय और प्रबंधक कमेटी के कुछ सदस्य ही मौजूद रहेंगे। पहले प्रकाशोत्सव पर सुबह दस से एक बजे तक धार्मिक कार्यक्रम होना था।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य फतेह सिंह ने कहा कि कार्यक्रम की अवधि को डेढ़ घंटे तक रखा है। सुबह नौ से 10:30 बजे तक ही कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त भी शामिल होंगे। कोरोना कर्फ्यू होने के कारण कार्यक्रम में संगत शामिल नहीं होगी। कुछ लोगों की मौजूदगी में पूरा समागम होगा। स्थिति सामान्य होने के बाद बड़े स्तर पर समागम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सिख समुदाय से स्थानीय गुरुद्वारों में ज्यादा संख्या में एकत्रित नहीं होने की अपील की है। प्रबंधक कमेटी के सदस्य अवतार सिंह ने सभी से जरूरतमंद लोगों की मदद करने का आग्रह किया है। बता दें कि सरकार इस बार गुरु तेग बहादुर के प्रकाशोत्सव को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी में थी, लेकिन कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण और कोरोना कर्फ्यू होने के कारण अब सिर्फ पारंपरिक रीति रिवाज निभाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

--------
खुले रहेंगे मंदिरों के कपाट
शहर में वीरवार शाम से कोरोना कर्फ्यू लग गया है। कोरोना कर्फ्यू में धार्मिक स्थल खुले रहेंगे। सरकार व स्थानीय प्रशासन की ओर से धार्मिक स्थलों को बंद करने का ऐसा कोई आदेश नहीं है। बावे वाली माता मंदिर के महंत बिट्टा ने कहा कि मंदिर के कपाट खुले रहेंगे। सुबह-शाम मां की आरती की जाएगी। कोरोना कर्फ्यू होगा तो ऐसे में मंदिरों में भक्त तो नहीं आएंगे, लेकिन अगर स्थानीय लोग आते हैं तो वे दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed