{"_id":"5f14b0d18ebc3e9fb7343427","slug":"problem-corona-virous-jammu-city-news-jmu214684612","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू जिले में 40 और लोगों को कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू जिले में 40 और लोगों को कोरोना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के 40 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में जिला प्रशासन ने वीकेंड लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया है। गाड़ीगढ़ की एक 47 वर्षीय महिला की कोरोना महामारी से मौत हुई है।
रविवार को जिले में यात्रा इतिहास वाले 31 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, ये सभी पहले से ही क्वारंटीन किए गए थे। इनसे संक्रमण फैलने का खतरा कम है, लेकिन कोरोना के अन्य नौ मामले त्रिकुटा नगर, छन्नी हिम्मत, रेशम घर, सरवाल, नगरोटा, पटोली और बख्शीनगर से सामने आए हैं। इनसे संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है। इन संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए अन्य लोगों की प्रशासन ने तलाश शुरू कर दी है। नए मामलों में दो महिला पुलिस कर्मी भी संक्रमित पाई गई हैं। इनमेें से एक महिला कर्मचारी भाजपा मुख्यालय त्रिकुटा नगर में तैनात थी। रेशम घर कॉलोनी में पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति कुछ दिन पहले किश्तवाड़ जिले से लौटा था। त्रिलोकपुर बोहड़ी में 25 वर्षीय युवक संक्रमित आया है। संक्रमित लोगों के घरों के आसपास प्रशासन ने कड़ा पहरा लगा दिया है और लोगों की आवाजाही भी रोक दी है।
जिला प्रशासन ने भी जम्मू जिले में तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए वीकेंड लॉकडाउन किया है। जो 24 जुलाई से शुरू होगा, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। लॉकडाउन 24 जुलाई को शाम छह बजे से शुरू होगा और सोमवार 27 जुलाई सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। अगले आदेश तक यह सिलसिला हर सप्ताह जारी रहेगा।