{"_id":"614a43698ebc3eb779231dc8","slug":"problem-corona-jammu-news-jammu-city-news-jmu244156181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचैरी में पांच स्कूली छात्र संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचैरी में पांच स्कूली छात्र संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शिक्षण संस्थानों को खोलने के बीच जिला उधमपुर के पंचैरी क्षेत्र में एक निजी स्कूल से पांच विद्यार्थियों के कोविड संक्रमित होने के मामले ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। सभी संक्रमित बच्चों को होम क्वारंटीन किया गया है। स्कूल में अन्य सौ से अधिक बच्चों के किए गए परीक्षण में सभी नेगेटिव निकले हैं। इस बीच जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को नए 145 संक्रमित मामले मिले, जिसमें श्रीनगर जिले से ही 56 मामले हैं। चिंता यह है कि इनमें 54 मामले स्थानीय स्तर के हैं। जीएमसी जम्मू और जीएमसी डोडा में 1-1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है।
श्रीनगर में दैनिक आधार पर प्रदेश में सर्वाधिक मामलों के आने का सिलसिला जारी है, यहां सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 768 तक पहुंच गया है, जो प्रदेश में किसी जिले में सबसे अधिक मामले हैं। यहां रोजाना 50 से अधिक मिल रहे संक्रमित मामलों में अधिकांश स्थानीय स्तर के हैं। बारामुला में 13, बड़गाम में 19 और गांदरबल में 13 संक्रमित मामले मिले हैं। जम्मू संभाग के सभी दस जिलों प्रत्येक में दस से कम नए मामले मिले हैं। जिला जम्मू में 6 संक्रमित मामले मिले। जिला रियासी, कठुआ और शोपियां में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है।
-------------
प्रदेश में 89228 को टीकाकरण
जम्मू। जम्मू कश्मीर में मंगलवार को 18 से अधिक आयु वर्ग में 89228 लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया। इसमें पहली खुराक में 44441 और दूसरी खुराक में 45787 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस वर्ग में अब तक 9504108 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है, जो अनुमानित आबादी में 78.30 फीसदी है। अब तक फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 18 से अधिक आयु वर्ग में 10269887 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिला रामबन में 90.64 और पुंछ में 90.91 फीसदी लोगों को टीकाकरण किया गया है।