{"_id":"605271028ebc3ed8312d38be","slug":"problem-block-day-jammu-news-jammu-city-news-jmu231537641","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग बोले, ब्लॉक दिवस नाममात्र का, आज तक समस्याएं तो हल हुईं नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोग बोले, ब्लॉक दिवस नाममात्र का, आज तक समस्याएं तो हल हुईं नहीं
विज्ञापन
दोमाना। रायपुर दोमाना विधानसभा के मिश्रीवाला में बुधवार को ब्लॉक दिवस से लोगों ने किनारा कर लिया। लोगों ने सवाल उठाए कि अफसरों को समस्याएं बताएं क्यों, इनका समाधान तो होता नहीं।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पीएमजीएसवाई, श्रम विभाग, सामाजिक कल्याण, शिक्षा, राजस्व विकास, बिजली निगम, जलशक्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी लोगों की समस्या सुनने पहुंचे थे, लेकिन पूरे दिन में सिर्फ चार-पांच लोग ही समस्या लेकर पहुंचे। इस दौरान पहुंचे इक्का-दुक्का लोगों ने बताया की हर बुधवार को कार्यक्रम करवाया जा रहा है, लेकिन यह नाममात्र का है, आज तक जमीनी स्तर पर कोई भी समस्या हल नहीं हो पाई है।
कार्यक्रम में डोमिसाइल प्रमाणपत्र, पेंशन फार्म और लाडली बेटी योजना के फार्म जमा करवाने के लिए ही इक्का-दुक्का लोग पहुंचे। 2011 और 2016 में राज्य विवाह सहायक योजना का सर्वे हुआ था। इसमें बेटी की शादी के लिए सरकार की तरफ से मदद दी जानी थी। उस सर्वे के मुताबिक आज तक लोगों को कोई मदद नहीं मिल पा रही है। लोग सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। लाडली बेटी योजना के फार्म भरने पर बेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों से स्टेट सब्जेक्ट मांगा जाता है, जबकि 370 हटने के बाद स्टेट सब्जेक्ट की मान्यता खत्म हो चुकी है। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि लोगों को सड़क, बिजली-पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
------
लोगों की मांग, बड़े अधिकारी पहुंचकर
मौके पर हल करें समस्याएं
बीते पांच माह से रायपुर दोमाना, मढ़ और मथवार ब्लॉक के लोगों के लिए मिश्रीवाला में हर बुधवार को ब्लॉक दिवस पर कार्यक्रम करवाया जाता है। इसमें लोगों की समस्याएं सुनने के लिए अधिकारी मौजूद रहते हैं, लेकिन समस्या हल नहीं होने पर लोगों ने कार्यक्रम में आना बंद कर दिया है। मिश्रीवाला के निवासी शमशेर कुमार प्रजापति, विश्व राजपूत, राजीव शर्मा, विकास सलारिया, संदीप शर्मा आदि कहना है कि बड़े अधिकारी भी महीने में एक बार यहां पर जरूर आएं और उनकी समस्याओं को मौके पर हल करें। तभी वे लोग यहां आएंगे, क्योंकि निचले स्तर के अधिकारी सिर्फ समस्याओं को लिखकर ले जाते हैं, उनका हल नहीं होता। लोगों की मांग है कि ब्लॉक दिवस को एक-एक महीने के लिए हर ब्लॉक में लगाया जाना चाहिए, ताकि जो लोग जहां पर नहीं पहुंच सकते, वे अपने ब्लॉक में ही समस्याएं अधिकारियों को बता सकें।
---------
लोगों की समस्याओं को सुनकर उन्हें सरकार तक पहुंचाया जा रहा है, जल्द ही इनका समाधान करवाया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग सभी विभागों के अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनने पहुंच रहे हैं।
पवन कोतवाल, एसडीएम, जम्मू नॉर्थ