फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem bar license upgrade, jammu news

लाइसेंस नवीनीकरण के लिए दिनभर कार्यालयों के चक्कर काटते रहे बार संचालक

विज्ञापन
problem bar license upgrade, jammu news
जम्मू। लाइसेंस रिन्यू न करवाने पर प्रदेश के तमाम बार बंद हो चुके हैं। आबकारी विभाग के फरमान जारी होने के बाद बार मालिक लाइसेंस नवीनीकरण के लिए वीरवार को दिनभर कार्यालयों के चक्कर काटते रहे। लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। देर शाम बार मालिकों ने बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की है। वहीं, विभाग के आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए 21 शर्तों को पूरा करना होगा।
विज्ञापन

इसमें एक्साइज क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, मेडिकल सर्टिफिकेट, लाइसेंस का कोई बकाया न होने का हलफनामा, एक लाख रुपये की बैंक गारंटी, रैंट डीड की कॉपी, लाइसेंस फीस जमा कराने की कॉपी, संबंधित आबकारी अधिकारी से अनुमति लेनी होगी, जिसमें वह देखेगा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन को क्या बार मालिकों ने फॉलो किया है, चरित्र प्रमाणपत्र, क्या मालिकों ने लाइसेंस बरकरार तो नहीं रखा है का हलफनामा भी देना होगा। रूल 30 की सभी शर्तों को पूरा करने का सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, डोमिसाइल, लाइसेंस परिसर के ब्लूप्रिंट की कॉपी, ईटीओ के पास जमा कराने के आवेदन की कॉपी, ब्लू प्रिंट के आधार पर जारी लाइसेंस और लाइसेंस परिसर की कॉपी व फोटो, डीसी और नगर निगम से एनओसी की कॉपी लेनी होगी। डिप्टी एक्साइज कमिश्नर कुसुम शर्मा ने इसका आदेश जारी किया है। सभी दस्तावेज पूरे करने के बाद जिला उपायुक्त कार्यालय में जमा कराने होंगे। यहां से एक फाइनल रिपोर्ट बनकर आबकारी विभाग के पास जाएगी और इसके आधार पर विभाग लाइसेंस रिन्यू होगा।
विज्ञापन

बार-रेस्तरां एसोसिएशन के प्रधान प्रह्लाद सिंह का कहना है कि उन्होंने इसके तमाम दस्तावेज पहले से ही जमा करा दिए हैं। अब पता नहीं कौन से दस्तावेज मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed