फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem

स्टील ब्रिज से दोपहर बाद यातायात किया गया बंद

विज्ञापन
problem
अखनूर में स्टील ब्रिज की मरम्मत करते कारीगर।
अखनूर। चिनाब दरिया पर बने स्टील ब्रिज की क्षतिग्रस्त पांच प्लेट की मरम्मत रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हालांकि दोपहर एक बजे वाहनों की आवाजाही दोबारा बंद कर दी गई।
विज्ञापन

चिनाब दरिया के स्टील ब्रिज की पांच प्लेटें क्षतिग्रस्त होने के बाद पीडब्ल्यूडी की तरफ से शनिवार को मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। नये ब्रिज पर परिसीमन मुद्दे पर ग्रामीणों के प्रदर्शन के ब्रिज बंद होने पर रविवार सुबह वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया। बाद में प्रदर्शन समाप्त होने पर स्टील ब्रिज दोबारा मरम्मत के लिए बंद किया गया। ब्रिज की मरम्मत के साथ पीडब्ल्यूडी से ब्रिज का रंगरोगन भी कराया रहा है। रविवार को टूटी प्लेट की जांच की गई, जिसमें पीडब्ल्यूडी अखनूर प्रशासन से दो सप्ताह का समय मांग रहा है। अखनूर प्रशासन उपायुक्त से स्वीकृति मिलने पर एक सप्ताह का समय दिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

स्टील ब्रिज की मरम्मत कार्य पर ब्रिज बंद होने की स्थिति पर वाहनों की आवाजाही नए ब्रिज से होगी, जिसमें तीन किलोमीटर दूर बाईपास जाना पडे़गा। दो साल पहले भी स्टील ब्रिज की प्लेट क्षतिग्रस्त होने पर एक सप्ताह ब्रिज बंद किया गया था। तब छह प्लेटें टूटी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अखिल सडोत्रा ने बताया कि ब्रिज की टूटी प्लेट की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही कार्य समाप्त करने की तरफ से ध्यान दिया जा रहा है ताकि लोगों को दिक्कतें न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed