फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Private school charging extra fee

Jammu News: प्रति बच्चे से 700 रुपये अधिक ली जा रही है फीस

विज्ञापन
Private school charging extra fee
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। निजी स्कूलों की मनमानी कम नहीं हो रही। अभिभावकों को वार्षिक और मासिक फीस के नाम पर भी लूटा जा रहा है। फीस निर्धारण समिति द्वारा तय फीस के निर्देशों को दरकिनार कर अतिरिक्त फीस वसूली जा रही है।
फीस निर्धारण समिति ने निजी स्कूलों की फीस तय तो की है लेकिन क्रियान्वयन को लेकर कोई भी प्रभावी नीति तैयार नहीं की। इसका फायदा उठाकर निजी स्कूल मनमर्जी से ही अभिभावकों से फीस वसूल रहे हैं। इसमें करण बाग स्थित सेंट पीटर हायर सेकेंडरी स्कूल शामिल है जहां आदेश का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। अभिभावकों से तय से अधिक फीस ली जा रही है। एक अभिभावक ने कहा कि बच्चा सातवीं कक्षा में पढ़ता है। स्कूल एक साथ तीन महीने की फीस मांगता है। फीस निर्धारण समिति के आदेश में कक्षा एक से दसवीं तक मासिक फीस 1120 रुपए है। मगर स्कूल तिमाही फीस 4140 रुपए ले रहा है। प्रति बच्चे से 780 रुपये अधिक लिए जा रहे है। वार्षिक फीस 4200 रुपए निर्धारित की। जबकि स्कूल दो बार 8400 रुपए वार्षिक शुल्क ले रहा है। यानी एक साल की फीस 8400 रुपए ली जा रही है।
विज्ञापन

मैसेज सहित अन्य शुल्क के नाम पर 300 रुपए
मैसेज सहित अन्य शुल्क के नाम पर 300 रुपए लिए जा रहे हैं। मासिक या वार्षिक फीस संबंधित अभिभावक स्कूल प्रबंधन से पूछते हैं तो उन्हें पर्याप्त जानकारी नहीं दी जाती। अभिभावक ने कहा कि प्रबंधन को फीस निर्धारण समिति के निर्देश भी दिखाए, बावजूद इसके अतिरिक्त फीस ली गई। फीस नहीं देने पर बच्चों को स्कूल से निकालने की बात कही जाती है। स्कूल ने हर बच्चे को यूनिक आईडी दी है, जो स्कूल कैंपस नामक एप से एक्सेस होती है। एप पर नई फीस संरचना अपडेट हुई है जिसमें अतिरिक्त फीस दिखाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ ने नहीं दिया प्रिंसिपल का निजी नंबर
इस संबंध में प्रिंसिपल फादर मैथ्यू थॉमस से बात करने की कोशिश की तो उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। दूसरी ओर, स्कूल प्रशासन के सदस्य अमित रंधावा ने कहा कि इस बारे में स्कूल प्रिंसिपल ही कुछ कह सकते हैं। जब उनसे प्रिंसिपल का निजी मोबाइल नंबर मांगा तो उन्होंने कहा कि हमें किसी के साथ मोबाइल नंबर साझा करने की अनुमति नहीं है। सोमवार को प्रिंसिपल से बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed