फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   prisoner accused for theft ran away from custody

पुलिस कर्मी को धक्का देकर चोरी का आरोपी फरार

Sun, 02 Oct 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 02 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
prisoner accused for theft ran away from custody
J&K Police - फोटो : File Photo
अलग-अलग अपराधों के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने कनाल रोड पुलिस चौकी से भागकर मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। आरोपी बाथरूम के बहाने हवालात से बाहर आया था कि तभी उसने पुलिस कर्मी को पहले चकमा दिया और फिर धक्का देकर वहां से फरार हो गया। पुलिस आरोपी के पीछे भागी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने राजस्थान निवासी सुनील के खिलाफ धारा 224 आरपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुनील कुमार बख्शीनगर और अन्य कुछ थानों में अलग-अलग वारदातों के चलते आरोपी है। आरोपी को कनाल रोड स्थित पुलिस चौकी में रखा गया था। आरोपी सुनील कुमार मूलरूप से राजस्थान गांव आलापुर, जिला अलवर और मौजूदा बख्शीनगर गली नंबर 5 का रहने वाला था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वीरवार की साढ़े छह बजे आरोपी ने बाथरूम जाने की बात कही। तभी एक पुलिस कर्मी आरोपी सुनील को हवालात के बाहर निकालकर बाथरूम तक लेकर आया। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर पुलिस कर्मी को चकमा दिया और धक्का देकर फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed