{"_id":"57ee20d94f1c1b8167575a0f","slug":"prisoner-accused-for-theft-ran-away-from-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मी को धक्का देकर चोरी का आरोपी फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मी को धक्का देकर चोरी का आरोपी फरार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
J&K Police
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग अपराधों के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने कनाल रोड पुलिस चौकी से भागकर मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। आरोपी बाथरूम के बहाने हवालात से बाहर आया था कि तभी उसने पुलिस कर्मी को पहले चकमा दिया और फिर धक्का देकर वहां से फरार हो गया। पुलिस आरोपी के पीछे भागी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने राजस्थान निवासी सुनील के खिलाफ धारा 224 आरपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक सुनील कुमार बख्शीनगर और अन्य कुछ थानों में अलग-अलग वारदातों के चलते आरोपी है। आरोपी को कनाल रोड स्थित पुलिस चौकी में रखा गया था। आरोपी सुनील कुमार मूलरूप से राजस्थान गांव आलापुर, जिला अलवर और मौजूदा बख्शीनगर गली नंबर 5 का रहने वाला था।
बताया जा रहा है कि वीरवार की साढ़े छह बजे आरोपी ने बाथरूम जाने की बात कही। तभी एक पुलिस कर्मी आरोपी सुनील को हवालात के बाहर निकालकर बाथरूम तक लेकर आया। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर पुलिस कर्मी को चकमा दिया और धक्का देकर फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।