फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Prime Minister will hold Gram Sabha with Panchayati representatives in Palli village

पीएम का दौरा: पल्ली में पंचायती नुमाइंदों के साथ ग्राम सभा करेंगे प्रधानमंत्री, सरपंच और नौ पंचों के साथ होगी चर्चा 

Thu, 14 Apr 2022 03:57 AM IST
विमल शर्मा राजीव सिंह लंगेह, बाड़ी ब्राह्मणा (सांबा)
राजीव सिंह लंगेह, बाड़ी ब्राह्मणा (सांबा) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 14 Apr 2022 03:57 AM IST
सार

इस विशेष ग्राम सभा के आयोजन स्थल पंचायत घर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। 24 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों के बीच ग्राम सभा के लिए भी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

विज्ञापन
Prime Minister will hold Gram Sabha with Panchayati representatives in Palli village
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर समेत देश भर के लिए मिसाल बनने जा रही पल्ली पंचायत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचायती नुमाइंदों के साथ ग्राम सभा भी करेंगे। पीएम की मौजूदगी में केवल सरपंच और नौ पंचों की मौजूदगी रहेगी। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ग्राम सभा के आयोजन और पंचायत में हुए विकास कार्यों पर पंचायती नुमाइंदों का खुद फीडबैक लेंगे।

विज्ञापन

कर्मचारियों के कामकाज पर पंचायती नुमाइंदों से सवाल पूछ सकते हैं मोदी 

प्रधानमंत्री इस ग्राम सभा में अधिकारियों और कर्मचारियों के कामकाज व व्यवहार पर पंचायती नुमाइंदों से सवाल पूछ सकते हैं। इस विशेष ग्राम सभा के आयोजन स्थल पंचायत घर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। 24 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों के बीच ग्राम सभा के लिए भी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री के साथ ग्राम सभा प्रस्तावित

पल्ली के सरपंच रणधीर शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ ग्राम सभा प्रस्तावित है। पंचायती नुमाइंदों के लिए यह ऐतिहासिक पल होंगे। सरपंच ने कहा कि सभी नुमाइंदे उत्साहित हैं। वे अपनी समस्याएं और सुझाव प्रधानमंत्री के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से ग्राम सभा का आयोजन अपने आप में ऐतिहासिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने किया पंचायत पल्ली का दौरा

पंचायत पल्ली में बुधवार को मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने दौरा किया। इसके दौरान विभाग के अन्य सचिव भी मौजूद रहे। उन्होंने चल रहे काम का ब्यौरा सभी सचिवों से मांगा। सभी ने अपने-अपने विभाग की कार्य प्रक्रिया प्रमुख सचिव के समक्ष रखी। प्रमुख सचिव ने पीडब्ल्यूडी के सचिव शैलेंद्र कुमार से चल रहे कामकाज के बारे में पूछा।

सारा काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है

मुख्य सचिव ने बताया कि सारा काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। नक्शे के जरिये मुख्य सचिव को उनके द्वारा किए जा रहे काम को बताया। मुख्य सचिव ने काम में किसी प्रकार की अड़चन को लेकर पूछा तो उन्होंने बताया कि के कामों के वर्क आर्डर अभी जारी नहीं किए जा रहे हैं, जिसके चलते काम में देरी हो रही है। उन्होंने बताया कि जो भी काम रुके  हैं, उनको तुरंत हल करा दिया जाएगा। 17 से 18 अप्रैल तक सारा काम पुख्ता हो जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed