राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त फोर्स भी मंगवाई गई है। पहली सितंबर के नजदीक आते ही जगह-जगह पर जवानों को तैनात कर दिया जाएगा। जिस रास्ते से राष्ट्रपति गुजरेंगे, उन रास्तों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
संदिग्धों, बिना नंबर वाहनों को रोककर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। उनसे पहचान पत्र भी मांगे जा रहे हैं। लखनपुर प्रवेश द्वार से सांबा हाईवे, नरवाल, सतवारी, मांडा, बिक्रम चौक के अलावा ही सभी भी पुलिस को चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उधर, डिवीजनल कमिश्नर शांतमानु के मुताबिक जम्मू यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी ओर निगरानी की जा रही है। फिलहाल, राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाया जा रहा है।
छावनी में तब्दील हो जाएगा जम्मू
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के दो दिवसीय दौरे के चलते शहर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। राष्ट्रपति एक सितंबर को जेयू के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के बाद वह राजभवन पहुंचेंगे। इसके बाद दो सितंबर को श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा जाएंगे।
दौरे के चलते सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। शहर में चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात कर दिए गए हैं। गश्त बढ़ा दी गई है। नाकों पर अलर्ट जारी किया गया है।
राष्ट्रपति के दौरे के चलते बाहर से आने वाले वाहनों को खासतौर पर चेक किया जा रहा है। स्थानीय वाहनों को भी जांचा जा रहा है। लोगों के पहचान पत्र चेक किए जा रहे है।