फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kargil Vijay Diwas: President Ramnath Kovind to give tribute to Kargil martyrs today

खराब मौसम के चलते राष्ट्रपति का द्रास दौरा रद्द, श्रीनगर में कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 26 Jul 2019 11:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 26 Jul 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas: President Ramnath Kovind to give tribute to Kargil martyrs today
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि - फोटो : बासित जरगर

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शुक्रवार को कारगिल युद्ध के 20 वर्ष पूरे होने पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कारगिल विजय दिवस पर श्रीनगर के बादामी बाग छावनी स्थित सेना के 15वें कोर मुख्यालय में युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए। राष्ट्रपति को सुबह द्रास युद्ध स्मारक पर आयोजित एक समारोह में भाग लेना था लेकिन खराब मौसम के कारण वह वहां नहीं जा सके। प्रतिकूल मौसम के कारण उनका दौरा स्थगित कर दिया गया। श्रीनगर से द्रास तक विमान द्वारा यात्रा के लिए मौसम उपयुक्त नहीं था।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने लिखा कि कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ पर मैं कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं। आज हम अपने बहादुर सैनिकों के साहसिक कार्यों को याद करते हैं, उनकी जीत का जश्न मना रहे हैं और अपने महान राष्ट्र की सेवा में खुद को समर्पित करने के अपने संकल्प को दोहराते हैं। 
विज्ञापन


बाद में राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि कारगिल विजय दिवस पर श्रीनगर के चिनार कोर (15 कोर) युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत अपने सशस्त्र बलों के उन योद्धाओं का कृतज्ञ रहेगा, जिन्होंने करगिल युद्ध में भाग लिया और अदम्य वीरता का परिचय देते हुए हमारी संप्रभुता की रक्षा की। जय हिंद। सेना के 15 वें कोर मुख्यालय में राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल सत्यपाल मलिक, राज्यपाल के सलाहकार, सेना कमांडर भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर का पहला दौरा
राष्ट्रपति का श्रीनगर और घाटी का यह पहला दौरा है। इससे पहले दौरे पर वे लद्दाख और जम्मू गए थे। उनके दौरे को लेकर श्रीनगर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। 


जिला पुलिस लाइनों में भी कार्यक्रम
विजय दिवस मनाने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में जिला पुलिस लाइनों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ऑपरेशन विजय के तहत पाकिस्तान पर मिली भारत की जीत को हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय सैनिकों ने 1999 में आज ही के दिन पाकिस्तानी थल सेना समर्थित घुसपैठियों को खदेड़ कर कारगिल सेक्टर में स्थित पर्वत चोटियों पर फि र से अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed