पांच बड़ी खबरें: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दौरे पर राष्ट्रपति, कुपवाड़ा में चार आईईडी बरामद, अल्ताफ बाबा समेत तीन आतंकी ढेर
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को श्रीनगर पहुंचे। 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर कारगिल युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उधर, कश्मीर घाटी में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बांदीपोरा मुठभेड़ में चल रहे ऑपरेशन में अब तक तीन आतंकियों का खात्मा किया जा चुका है। वहीं, कुपवाड़ा में चार विस्फोटक उपकरण(आईईडी) बरामद किए गए। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्थर के नीचे आतंकी साजिश: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, चार आईईडी बरामद
कुपवाड़ा जिले के नादेरनाग अवूरा में रविवार को एक बड़े पत्थर के नीचे छिपाए गए चार विस्फोटक उपकरण(आईईडी) बरामद किए गए। जिसे निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। साथ ही तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बांदीपोरा मुठभेड़: तीन आतंकियों का सफाया, अल्ताफ बाबा भी ढेर, अटारी-वाघा बॉर्डर से गया था पाकिस्तान
बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में अभी तक तीन आतंकी मारे जा चुके हैं। इसमें आतंकी शाकिर अल्ताफ बाबा भी शामिल है। वह 2018 में अटारी-वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान गया था। शाकिर अल्ताफ बाबा के मारे जाने की पुष्टि कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कायराना हरकत: कुलगाम में आतंकियों ने पुलिसकर्मी से छीना हथियार, दहशतगर्दों को सता रहा है मौत का खौफ
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में रविवार को आतंकी एक पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर फरार हो गए। इस कायराना हरकत को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इंतजार खत्म!: कश्मीरी विस्थापितों की वापसी के लिए एक्शन मोड में सरकार, कराएं पंजीकरण
जम्मू समेत देश और विदेशों में बसे कश्मीरी विस्थापित राहत एवं पुनर्वास विभाग के पास अब ऑनलाइन पंजीकरण भी करवा सकते हैं। हाल ही में उप-राज्यपाल ने घाटी वापसी के इच्छुक परिवारों के लिए पंजीकरण को जरूरी बताते हुए संबंधित विभागों को पंजीकरण व्यवस्था के निर्देश दिए थे। इस संबंध में विभाग की वेबसाइट पर व्यवस्थ्या कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें