{"_id":"5ae897ae4f1c1b5f098b77b7","slug":"president-of-bjp-j-k-soon-select-most-of-these-names-discussed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः BJP को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, इन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः BJP को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, इन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 01 May 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
bjp
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सत शर्मा के राज्य में शहरी विकास एवं आवास मंत्री बनने के बाद अब जल्द ही भाजपा को नया प्रदेशाध्यक्ष मिलेगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा व संघ के नेताओं में इस मामले में चर्चा का दौर शुरू हो गया हैं और कई नामों पर चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
भाजपा के जम्मू पुंछ से सांसद जुगल किशोर शर्मा जिनके प्रदेशाध्यक्ष रहते प्रदेश में पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में राज्य में ऐतिहासिक तीन लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज होने के साथ साथ विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश में भाजपा को 25 सीटों पर शानदार जीत दर्ज हुई का नाम सबसे आगे चल रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा महासचिव संगठन अशोक कौल के नाम पर भी चर्चा चल रही है। अशोक कौल भाजपा में संघ के प्रतिनिधि भी हैं। हालांकि उन्हें प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने के लिए संघ की अनुमति की जरूरत भी पड़ेगी। प्रदेश में भाजपा के वर्तमान महासचिव डा. नरेंद्र सिंह भी प्रदेशाध्यक्ष पद की दौड़ में आगे माने जा रहे है।
विज्ञापन
इसके अलावा पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष एवं महासचिव जो वर्तमान में जैकफेड के वाइस चेयरमैन हैं वह भी अध्यक्ष पद की दौड़ में चल रहे है। मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके चंद्र प्रकाश गंगा, बाली भगत के नाम पर भी चर्चा चल रही है।
इस बारे में महासचिव संगठन अशोक कौल से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मंत्री बनने के बाद प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा की जगह जल्द ही नए अध्यक्ष का चयन होगा। उन्होंने कहा साल 2019 में लोकसभा चुनाव को देखते हुए अंतरिम अध्यक्ष को चुना जाएगा।