{"_id":"588622124f1c1bbc7ecf3fc7","slug":"preprations-for-republic-day-started-in-jammu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: गणतंत्र दिवस को लेकर तेज हुई तैयारियां, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: गणतंत्र दिवस को लेकर तेज हुई तैयारियां, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 23 Jan 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
जम्मू में गणतंत्र दिवस समारोह में परेड करते एनसीसी कैडेट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड के लिए एमए स्टेडियम जम्मू को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। स्टेडियम के सील होने के साथ आउटडोर के साथ इंडोर खेल गतिविधियां भी ठप हो गई हैं। ध्वज उतारने की रस्म तक 29 जनवरी तक सभी खेल गतिविधियां बंद रहेंगी।
विज्ञापन
मंगलवार को स्टेडियम में परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का सुबह आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्कूली विद्यार्थियों के अलावा सुरक्षा बलों के दस्ते सलामी देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति का जज्बा भरा जाएगा।
विज्ञापन
परेड में लड़कों और लड़कियों क वर्ग में आठ-आठ दस्तों के अलावा एनसीसी, स्कूली बैंड, स्काउट एंड गाइड के दस्ते शामिल होंगे। परेड के लिए कई दिन से सुरक्षा बलों के साथ विद्यार्थियों को कड़ा अभ्यास कराया जा रहा है। कदम से कदम मिलाए जा की धुन पर स्कूली विद्यार्थी मार्च पास्ट का शानदार प्रदर्शन करेंगे
विज्ञापन
शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
- फोटो : फाइल फोटो
इस दौरान परेड सहित आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। मुख्य परेड की तरह सारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। परेड में लड़कों के दस्तों के साथ छात्राओं के दल आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
वे दिखाएंगी कि वे किसी से कम नहीं हैं। स्टेडियम सीज होने की सूरत में कई इंडोर और आउटडोर खेलों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाता है। लेकिन आयोजन स्थलों के दूर होने से जनवरी के आखिरी तक उक्त खेल गतिविधियां लगभग ठप रहती हैं।
वे दिखाएंगी कि वे किसी से कम नहीं हैं। स्टेडियम सीज होने की सूरत में कई इंडोर और आउटडोर खेलों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाता है। लेकिन आयोजन स्थलों के दूर होने से जनवरी के आखिरी तक उक्त खेल गतिविधियां लगभग ठप रहती हैं।