फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Preparing to celebrate Ladakh Day on November 1 on becoming UT

यूटी बनने पर पहली नवंबर को लद्दाख दिवस मनाने की तैयारी

Tue, 29 Oct 2019 02:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 29 Oct 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
Preparing to celebrate Ladakh Day on November 1 on becoming UT
ladakh

लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की दशकों पुरानी मांग के पूरा होने पर एक नवंबर को लेह में लद्दाख डे मनाया जाएगा। लद्दाख आटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल (एलएएचडीसी) लेह ने इसकी बड़े स्तर पर तैयारी कर ली है। एलएएचडीसी लेह के इस भव्य आयोजन में स्थानीय प्रशासन और केंद्र से किसी मंत्री को भी आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, लेह में वर्ष 2016 में एक नवंबर को ‘लद्दाख पलरम दुस्तों’ यानी प्राइड आफ लद्दाख कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। हर साल एक नवंबर को इस आयोजन को बड़े स्तर पर मनाया जाता है।
विज्ञापन


इसमें स्थानीय संस्कृति, भाषा और पहचान को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाता है। कार्यक्रम का थीम हर साल बदला जाता है। लेकिन 31 अक्तूबर 2019 से लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिलने जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते हुए एलएएचडीसी लेह ने 1 नवंबर को स्थायी रूप से लद्दाख डे के तौर पर मनाने का फैसला किया है। एलएएचडीसी लेह के चेयरमैन और चीफ एक्जीक्यूटिव काउंसलर ग्याल पी वांग्याल ने बताया कि प्राइड आफ लद्दाख फेस्टिवल की जगह एक नवंबर को लद्दाख डे घोषित किया जा रहा है। इसकी तैयारी के लिए सात कमेटियां बनाई गई हैं। 

पांच हजार के करीब लोगों के आने की संभावना है। इस अवसर पर किंग सिंगे नामग्याल की प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एलएएचडीसी कारगिल के सदस्यों व गण्यमान्य लोगों को बुलाया गया है।


केंद्रीय मंत्री की शिरकत भी हो सकती है। कार्यक्रम में समाज के लिए अतुलनीय योगदान करने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये का पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed