{"_id":"58ba8aa14f1c1b462f830ba9","slug":"preparations-of-darbar-move-to-begin-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदल जाएगी जम्मू-कश्मीर की राजधानी, दरबार मूव की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल जाएगी जम्मू-कश्मीर की राजधानी, दरबार मूव की तैयारियां शुरू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 04 Mar 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
darbar move
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरबार मूव की परंपरा के अंतर्गत शीतकालीन राजधानी जम्मू से दरबार के रुखसत की सुगबुगाहट शुरू होने लगी है। अगले माह जम्मू में सरकार का दरबार बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अप्रैल में जम्मू में दरबार बंद हो जाएगा और सचिवालय सहित राजभवन, हाई कोर्ट, पुलिस मुख्यालय समेत दरबार मूव से जुड़े अन्य विभाग व आयोगों में कामकाज बंद हो जाएगा। इसके साथ ही ग्रीष्मकालीन राजधानी में ये सभी कार्यालय खुल जाएंगे।
विज्ञापन
अगले माह बंद होने जा रहे जम्मू में दरबार को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू होने लगी हैं। जम्मू से रिकार्ड व अन्य दरबार मूव से संबंधित सामान को लेकर एसआरटीसी के वाहनों को श्रीनगर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
नवंबर में जम्मू शिफ्ट हुआ था दरबार
darbar move
- फोटो : FILE PHOTO
जम्मू में दरबार की रवानगी के बाद अगले छह महीने तक फिर श्रीनगर से ही सरकार का कामकाज चलेगा। पिछले साल जम्मू से दरबार श्रीनगर शिफ्ट होने के बाद आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में बिगड़े रहे हालात की वजह से सरकार का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ था। जम्मू में दरबार नवंबर में आने के बाद से सरकार का कामकाज पटरी पर लौटा था।