{"_id":"6059739c282cc972ba3d2a4e","slug":"preparation-to-create-containment-zone-in-jammu-kashmir-instructions-to-increase-covid-testing-in-all-the-twenty-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी, सभी बीस जिलों में कोविड टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी, सभी बीस जिलों में कोविड टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश
Tue, 23 Mar 2021 10:20 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विभिन्न जिलों में कंटेनमेंट और रेड जोन बनाने की तैयारी शुरू की जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग से दिनवार संक्रमित मामलों का ब्योरा मांगा है, जिससे यह तय किया जा सके कि किस क्षेत्र में निगरानी बढ़ानी है। पिछले कई महीनों से प्रदेश में कहीं भी कंटेनमेंट जोन नहीं हैं। इसके अलावा जम्मू शहर में भी दोबारा रैंडम कोविड सैंपलिंग शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने आईएसएम विभाग से स्टाफ मांगा है। इन्हें अतिरिक्त टीमों के रूप में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। जम्मू- कश्मीर में बढ़ते संक्रमित मामलों की लगातार निगरानी की जा रही है। संक्रमित मामलों में लगातार यात्री भी आ रहे हैं। इस बीच जम्मू कश्मीर में सोमवार को 132 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें कश्मीर संभाग से 104 मामले हैं। श्रीनगर में सर्वाधिक 77 संक्रमित मामले मिले हैं, जिसमें 16 यात्री हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- मंदिरों के शहर में होली के लिए सजने लगे बाजार, इस बार प्रयोग होंगे स्वदेशी रंग और पिचकारियां
विज्ञापन
जम्मू में भी संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। यहां 25 नए मामले मिले हैं। इसमें 7 यात्री हैं। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 86 कोविड संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं, जिसमें कश्मीर से 69 मरीज हैं। किश्तवाड़ को छोड़कर प्रदेश में अन्य सभी 19 जिले कोविड संक्रमित हैं। प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 1336 पहुंच गए हैं। अब तक प्रदेश में 1981 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।