फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pregnant woman dies in cross firing as militants hurl grenades at army camp in jammu kashmir

J&K: आतंकियों की अंधाधुंध फायरिंग में गर्भवती महिला की हुई मौत, निशाने पर थे सुरक्षाबलों के ठिकाने

Sat, 20 Oct 2018 01:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 20 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies in cross firing as militants hurl grenades at army camp in jammu kashmir
श्रीनगर - फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने सुरक्षा बलों के दो ठिकानों को निशाना बनाया। इस दौरान गर्भवती एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया है।
विज्ञापन


जिले के शादीमर्ग में आतंकियों ने 42 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर यूबीजीएल ग्रेनेड से हमला किया। इसके बाद अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इसमें वहां से गुजर रही गर्भवती महिला फिरदौस घायल हो गई। उसे तत्काल पास के अस्पताल में ले जाया गया है। बताते हैं कि अस्पताल में उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना जिले का काकापोरा में हुए जहां आतंकियों ने सीआरपीएफ के 183 बटालियन के कैंप पर ग्रेनेड दागा।
विज्ञापन


हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। घटना के बाद दोनों स्थानों पर व्यापक पैमाने पर सर्च आपरेशन चलाया गया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार सुरक्षा बलों पर हो रहे हमलों से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां नए सिरे से रणनीति तैयार करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोपोर में पीडीपी नेता के घर पेट्रोल बम से हमला

उत्तरी कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने पीडीपी के एक नेता के घर पर पेट्रोल बम से हमला किया। पंजीपोरा इलाके में इफ्तिखार हुसैन के घर पर पेट्रोल बम दागा गया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। हुसैन पहले पत्रकार थे, लेकिन बाद में पीडीपी में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed