{"_id":"1dd826ada129505a52a20952529582cf","slug":"precautions-to-prevent-swine-flu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण से बचाव को बरत रहे सावधानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण से बचाव को बरत रहे सावधानी
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
Updated Wed, 04 Mar 2015 10:54 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के संक्रमण को लेकर लोग एहतियात बरत रहे। जागरूकता भी बढ़ी है। यही वजह है कि अस्पतालों, चौक-चौराहों पर भी लोग मास्क पहने देखे जा रहे। चौक पर पुलिस के जवान भी मास्क पहने ड्यूटी दे रहे। जिला अस्पताल में भी कर्मचारी मास्क पहन कर ड्यूटी दे रहे। बारिश के दौरान अस्पताल मेें जांच कराने पहुंचने वालों की संख्या कम रही।
विज्ञापन
मरीजाें को भी स्वाइन फ्लू की रोकथाम एवं बचाव के बारे में विस्तार से लोगों को जागरूक किया जा रहा। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। कसबे में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लोग मास्क पहने देखे जा रहे हैं। वहीं मास्क की बिक्री भी बढ़ गई है। डा. सौरभ कटोच ने बताया कि अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को स्वाइन के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
संक्रमण से बचाव के बारे में एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही कि उन्हें घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इस संबंध में सीएमओ डा. करतार चंद का कहना है कि लोगों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से भी हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन