{"_id":"65d90981eb250dc4050bce37","slug":"prakash-utsav-of-saint-shri-goraji-maharaj-tomorrow-jammu-news-c-385-1-ja21001-102496-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: संत श्री गोराजी महाराज का प्रकाशोत्सव कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: संत श्री गोराजी महाराज का प्रकाशोत्सव कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर प्रजापति सभा संत श्री गोराजी महाराज का प्रकाशोत्सव 25 फरवरी को धूमधाम से मनाएगी। सभा के प्रदेश अध्यक्ष अयोध्या कुमार मनावा ने कहा कि प्रकाशोत्सव बीसी रोड स्थित प्रजापति भवन में मनाया जाएगा। सबसे पहले सुबह 11 बजे पूजा-अर्चना की जाएगी। लंगर की भी व्यवस्था की गई है।
सभा की ओर से बिरादरी के सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा। प्रकाशोत्सव में जम्मू-कश्मीर से बाहर रहने वाले प्रजापति समुदाय के सरकार के प्रतिनिधि, धार्मिक व्यक्ति और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इस दौरान संत श्री गोराजी महाराज को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सांसद जुगल किशोर शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे। सम्मेलन चार बजे तक चलेगा।