फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Prabhjot Got Three Gold Medal in Air Pistol Shooting Championship

Jammu News: एयर पिस्टल के विभिन्न वर्ग में प्रभजोत ने तीन स्वर्ण पदक जीते

विज्ञापन
Prabhjot Got Three Gold Medal in Air Pistol Shooting Championship
-13वीं यूटी शूटिंग चैंपियनशिप का समापन, सब यूथ महिला में 495 स्कोर के साथ याशिका ने पाया स्वर्ण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। 13वीं यूटी शूटिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। 17 से 23 अगस्त से तक चली इस प्रतियोगिता का आयोजन जेएंडके राइफल एसोसिएशन ने नेशनल राइफल एसोसिएशन आफ इंडिया के तत्वावधान और युवा सेवा और खेल विभाग के सहयोग से किया था।
चैंपियनशिप कई स्थानों पर आयोजित की गई जिसमें युवा सेवा और खेल विभाग की रेंज, मिशन ओलंपिक शूटिंग अकादमी जम्मू, नगरोटा में एनसीसी शूटिंग रेंज और पुलिस अकादमी उधमपुर शामिल रही। एयर पिस्टल सब यूथ पुरुष (आईएसएसएफ) में रिदवान शर्मा ने 530 स्कोर कर स्वर्ण पदक जीता। एयर पिस्टल युवा पुरुष (आईएसएसएफ) में प्रभजोत सिंह ने 558 स्कोर कर स्वर्ण पदक जीता। एयर पिस्टल जूनियर मैन (आईएसएसएफ) में प्रभजोत सिंह ने 558 स्कोर कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

534 स्कोर के साथ प्रजवल देव ने रजत पदक जीता। एयर पिस्टल मैन (आईएसएसएफ) में 558 स्कोर के साथ प्रभजोत ने स्वर्ण जबकि 557 स्कोर के साथ मधुपाल ने रजत जीता, 552 स्कोर के साथ विजय कुमार ने कांस्य पदक जीता। एयर पिस्टल सब यूथ महिला (आईएसएसएफ) में 495 स्कोर के साथ याशिका ने स्वर्ण पदक जीता। एयर पिस्टल यूथ महिला (आईएसएसएफ) और एयर पिस्टल जूनियर महिला (आईएसएसएफ) में 565 स्कोर के साथ पवनीत कौर ने स्वर्ण प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

550 स्कोर के साथ श्रेया चाढ़क ने रजत और 521 स्कोर के साथ भागीरथी ने कांस्य पदक जीता। वहीं अन्य स्पर्धाओं में भी शूटरों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताएं पिस्टल और राइफल स्पर्धाओं में आयोजित की गईं। राइफल में 10 मीटर एयर पिस्टल, 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल, 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल, 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल और 50 मीटर, 22 मीटर फ्री पिस्टल और राइफल स्पर्धाओं में 10 मीटर एयर राइफल इवेंट, 50 मीटर राइफल प्रोन, 50 मीटर थ्री पोजीशन राइफल इवेंट शामिल थे।
आयुक्त सचिव पर्यटन विभाग यशा मुदगल मुख्य अतिथि थीं उन्होंने विजेताओं को पदक वितरित किए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed