फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   powercut

तो आज से तैयार रहे लंबे बिजली कट सहने करने को

विज्ञापन
powercut
जम्मू। गर्मी और बढ़ती उमस के बीच बिजली कटौती बढ़ने जा रही है। 220 केवी क्षमता की सरना ट्रांसमिशन लाइन में लोड बढ़ने के चलते एक-एक घंटे की अवधि के पांच कट लगाने का शेड्यूल जारी किया गया है। इसकी शुरुआत शहर के ग्रेटर कैलाश इलाके से की जाएगी। बाद में जरूरत के हिसाब से अन्य इलाकों में भी एक-एक घंटे के पांच कट का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत विकास निगम के अनुसार सरना लाइन और बाड़ी-ब्राह्मणा-ग्रिड में ओवरलोड से हालात बिगड़ रहे हैं। अधिशासी अभियंता एसटीडी- दो ने ग्रेटर कैलाश कॉलोनी के लिए शेडयूल जारी कर दिया है। यहां एक सप्ताह तक बिजली कटौती होगी।
विज्ञापन

एक-एक घंटे के लगेंगे कट
ग्रेटर कैलाश के 33/11 स्टेशन से जीके-1 फीडर को सुबह 1 से दो, 7 बजे से 8 बजे, 10 बजे से 11 बजे, शाम 4 बजे से शाम 5 बजे तक और शाम 7 बजे से शाम 8 बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीके-2 फीडर को सुबह 1 से 2, 4 से पांच, सात से आठ, दोपहर एक से दो, सायं चार से पांच, रात दस से 11 लाइट बंद रहेगी।
जीके-3 फीडर से सुबह 4 बजे से 5 बजे, 10 से 11 बजे, दोपहर 1 बजे से 2 बजे, शाम 7 से रात 8 बजे और रात 10 से रात 11 बजे तक बंद रहे।
बीबी टू ग्रिड का भार एक में होगा स्थानातंरित
बीबी -2 ग्रिड से ओवरलोडेड बीबी -1 ग्रिड का स्थानांतरित किया जाएगा। तापमान मे गिरावट आने के बाद ही कट लगने का सिलसिला खत्म होगा।
ओवरलोडिंग होने पर बिजली कट का यह शेड्यूल पहले से निर्धारित शेड्यूल के अतिरिक्त है। ओवरलोडिंग बढ़ रही है। 132 केवी लाइन बंद होने पर दोबारा चार्ज करनी पड़ रही है। अब कट लगने का समय निर्धारित कर दिया गया है। ग्रेटर कैलाश के बाद शहर में भी एक-एक घंटे के कट लग सकते हैं।
- पीडी सिंह, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed