फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   power shortage will soon overcome in JK

JK में जल्द दूर होगी बिजली की किल्लत

Tue, 10 Mar 2015 01:46 AM IST
Updated Tue, 10 Mar 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
power shortage will soon overcome in JK

उपमुख्यमंत्री एवं बिजली मंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा है कि खराब मौसम और बर्फबारी की वजह से बिजली ढांचे को पहुंची क्षति को युद्ध स्तर पर बहाल करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने सोमवार को श्रीनगर में उच्च स्तरीय बैठक में बिजली परिदृश्य का जायजा लिया। सिंह ने इस अवसर पर बिजली अधिकारियों से कहा कि वह क्षतिग्रस्त बिजली ढांचे की बहाली की तरफ युद्ध स्तर पर कदम उठाये।
विज्ञापन


बिजली मंत्री ने बर्फबारी वाले इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर बिजली बहाली की दिशा में काम करने के निर्देश जारी किए।

गांवों में भी जल्द बिजली बहाल करने की जरूरत

power shortage will soon overcome in JK

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ठंड में बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी को जल्द दूर करने की जरूरत है। इस दिशा में बिजली विभाग को अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को काम में लगाये जाने की जरूरत है। अस्पतालों, पेयजल आपूर्ति योजनाओं में बिजली को जल्द बहाल करने के भी बैठक में निर्देश जारी किए गए।

इस अवसर पर विधि, न्याय और संसदीय मामलों, राहत और पुनर्वास मंत्री सईद बशारत अहमद बुखारी ने कहा कि शहरों के अलावा गांवों में भी जल्द बिजली बहाल करने की जरूरत है।

उन्होंने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों की मरम्मत करने का काम जल्द पूरा करने पर भी जोर दिया। बैठक में बिजली विभाग के आयुक्त सचिव, पावर डेवलपमेंट कमिश्नर, चीफ इंजीनियर समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed